मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, अगले 2 मैचों में खेल सकते हैं मलिंगा

IPL 12: lasith malinga likely to play next two matches for Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, अगले 2 मैचों में खेल सकते हैं मलिंगा
मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, अगले 2 मैचों में खेल सकते हैं मलिंगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का अपना पहला मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक अच्छी खबर आई है। तीन बार IPL का खिताब जीतने वाली मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अगले दो मैचों में टीम के लिए खेल सकते हैं। इस सीजन के पहले मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 37 रन से हराया था। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने हाल ही में कहा था कि, वर्ल्ड कप में खेलने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों को अपने घरेलू टूर्नामेंट में खेलना आवश्यक होगा। इसके बाद मलिंगा ने लीग के 12वें संस्करण में मुंबई के लिए शुरुआती छह मैचों से हटने का फैसला किया था। लेकिन, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंकाई बोर्ड से कहा है कि वह मलिंगा को मुंबई के लिए जितना हो सके, उतना मैच खेलने की इजाजत दे।

BCCI के इस आग्रह के बाद मलिंगा अब 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान में उतर सकते हैं। इस बीच, श्रीलंका टीम के मुख्य चयनकर्ता अशांता डी मेल ने कहा है कि, IPL  में खेलने से वर्ल्ड कप में मलिंगा की जगह पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, अगर वह IPL में खेलने जाते हैं, तो इससे हमें कोई समस्या नहीं है। बोर्ड ने उन्हें पहले ही NOC दे रखी है, इसलिए वह इसके लिए स्वतंत्र है। वनडे में वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं, इसलिए टीम में उनकी जगह को लेकर कोई खतरा नहीं है। 

 

Created On :   26 March 2019 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story