क्या खाने के तुरंत बाद चाय पीना होता है फायदेमंद?

क्या खाने के तुरंत बाद चाय पीना होता है फायदेमंद?
क्या खाने के तुरंत बाद चाय पीना होता है फायदेमंद?
क्या खाने के तुरंत बाद चाय पीना होता है फायदेमंद?

डिजिटल डेस्क। अक्सर लोग लंच- डिनर के तुरंत बाद चाय या कॉफी पी लेते हैं, खासकर सर्दियों में ऐसा अक्सर होता है, लेकिन क्या ऐसा करना सेहत के लिए सही होता है? आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपकी सेहत पर क्या असर होता है? अगर नहीं जानते तो आज हम आपको बता रहे हैं खाने के बाद चाय-कॉफी पीने के क्या नुकसान होते हैं।

खाने के साथ चाय पी जाए या नहीं?

खाने के साथ चाय पी जाए या नहीं, इस बात पर हमेशा से बहस होती आ रही है। अलग-अलग लोगों की राय भी अलग-अलग होती है। कुछ शोध कहते हैं कि चाय पीनी चाहिए, तो कुछ कहते हैं नहीं।

पाचन में चाय की भूमिका

कई शोधों में ये बात सामने आई कि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पाचन सही रहता है, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की चाय का सेवन कर रहे हैं। खाने के बाद ग्रीन टी, हर्बल टी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। ज्यादातर मामलों में खाने के बाद ग्रीन टी पीना फायदेमंद बताया जाता है।

क्या खाने के बाद चाय पीनी चाहिए?

चाय में पाया जाने वाला फेनोलिक योगिक, पेट की आतों की आंतरिक परतों में आयरन कामप्लेक्स  को बनाकर आयरन के अवशोषित होने में बाधा डालता है, इसलिए आयरन की कमी से पीड़ित लोगों को खाने के साथ चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर आपको खाने के साथ या खाने के बाद चाय पीना है तो आप ग्रीन टी, जींजर टी पी सकते हैं। ये पाचन क्रिया में भी सहायक होती हैं। 

 

Created On :   16 Feb 2019 11:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story