सर्दी के मौसम में गुड़ बनाएं Good Health

jaggery is so much advantageous in winter season for  Health
सर्दी के मौसम में गुड़ बनाएं Good Health
सर्दी के मौसम में गुड़ बनाएं Good Health

डिजिटल डेस्क। इस समय जोरों की सर्दी पड़ रही है जहां सिर्फ गरम कपड़ो की ही नहीं बल्कि अंदरुनी गर्मी का होना भी बहुत जरुरी होता है। अगर आप हेल्दी फूड खाएंगे तो आपकी सेहत और भी अच्छी रहेगी। हेल्दी डाइट लेने से शरीर के कई प्रकार के इंफैक्शन से भी बचाव किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं सर्दी के मौसम में सेहत के लिए क्या खाया जाए जिससे आपका स्वास्थ्य एकदम दुरुस्त बना रहे। आज हम आपको गुड़ के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे इस्तेमाल कर आप सर्दी के मौसम रह सकते हैं फिट।   

 

सर्दियों में गुड़ के सेवन के फायदे

आमतौर पर सभी जानते हैं कि गुड़ की तासीर गरम होती है। इसलिए सर्दी में रोज गुड़ खाना चाहिए। इसे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और इस कारण ठंड कम लगती है। दरअसल सर्दी के मौसम में बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। गुड़ खाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। तो आप भी खाएं गुड़ और रखें अपनी हेल्थ को Good। 

गुड़ में कैल्शियम व मैग्नीशियम तत्व पाए जाते हैं। जो मांसपेशियों, हड्डियों व नसों की थकान को दूर करने का काम करता है। जिन लोगों को कोल्ड कफ की समस्या ज्यादा होती है, जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम होती है। उन लोगों को गुड़ जरुर खाना चाहिए। इससे सर्दी खांसी से बचाव होता है। गुड़ को अदरक के साथ खाने से खांसी में फायदा होता है। रोज गुड़ खाने से पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि गुड़ खाने से इंफैक्शन से बचाव होता है, सर्दी में गले व फेफड़ों का इंफैक्शन जल्दी होता है। ऐसे में करें गुड़ का सेवन और पाएं संक्रामण जैसी बीमारियों से छुटकारा। डाटबिटीज के शिकार लोग भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह एक नैचुरल शुगर है। अस्थमा के लिए भी गुड़ का सेवन लाभकारी होता है।

सांस संबंधी बीमारियों में भी गुड़ का सेवन फायदेमंद है। पांच ग्राम गुड़ को इतनी ही मात्रा के सरसों तेल में मिलाकर खाने से सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। गला बैठ जाने पर भी गुड़ का सेवन आराम पहुंचाता है। ऐसा होने पर पके हुए चावल के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। कान के दर्द में भी गुड़ आराम पहुंचाता है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से दर्द में आराम मिलता है 
 
और फिर अभी तो त्योहारों का मौसम भी चल रहा है जब घर- घर तिल- गुड़ के लड्डु बनाए जाते हैं। गुड़-तिल के लड्डु भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। आप चाहें तो नाश्ते में गुड़ का पराठा बना कर भी खा सकते हैं।  

   
 

Created On :   15 Jan 2019 1:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story