जापान: क्योटो शहर में एनिमेशन स्टूडियो में लगी आग, 24 लोगों की मौत

Japan: Fire at Kyoto animation studio kills at least 24 people, Many injured
जापान: क्योटो शहर में एनिमेशन स्टूडियो में लगी आग, 24 लोगों की मौत
जापान: क्योटो शहर में एनिमेशन स्टूडियो में लगी आग, 24 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • जापान के क्योटो शहर में गुरुवार सुबह एनिमेशन स्टूडियो में लगी आग
  • पुलिस ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है
  • हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत
  • 35 से ज्यादा झुलसे 

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के क्योटो शहर में गुरुवार सुबह एक एनिमेशन स्टूडियो में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।

पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में सुबह अचानक आग भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुबह 10.30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त स्टूडियो में करीब 70 कर्मचारी मौजूद थे। मीडिया में स्टूडियो की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें तीन मंजिला इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। दमकल विभाग के प्रवक्ता बताया, आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ये भी दावा कर रही है कि, स्टूडियो में जानबूझ कर आग लगाई गई है। कहा जा रहा है, एक आदमी ने इमारत में पेट्रोल फैलाने के बाद उसमें आग लगा दी। जापानी चैनल एनएचके ने भी दावा किया है, इस मामले से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बुरी तरह जलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। 

बता दें कि, जापान में ज्यादातर लोग लकड़ी के घरों में रहते हैं। इसलिए आगजनी को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। दोषियों को मौत तक की सजा दी जा सकती है। इससे पहले ओसाका में 2008 में आगजनी हुई थी। इसमें 16 लोग मारे गए थे। आग लगाने वाले आदमी को मौत की सजा सुनाई गई थी। 

Created On :   18 July 2019 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story