झारखंड : जहरीली हड़िया (शराब) पीने से 6 लोगों की मौत, 8 गंभीर

Jharkhand : 5 people died, 10 admitted to hospital after consuming liquor
झारखंड : जहरीली हड़िया (शराब) पीने से 6 लोगों की मौत, 8 गंभीर
झारखंड : जहरीली हड़िया (शराब) पीने से 6 लोगों की मौत, 8 गंभीर

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले में जहरीली हड़िया (शराब) पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया पंचायत तेरी टोली की है।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस द्वारा हड़िया का सेंपल ले लिया गया है और जांच के लिए भेजा गया है। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि जहरीली हड़िया पीने से यह घटना घटित हुई, जिसमें करीब 10 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात सिमडेगा जिले के तेरी टोली में एक महिला फुलजेन्सिया भेंगरा की मौत हो गई थी। गांव के कुछ लोग उसके अंतिम संस्कार में गए थे। इसकी दौरान वे सभी लोग रात भर के लिए वहीं रुक गए। सुबह होने पर सभी ने फुलजेन्सिया के घर में रखी जहरीली हड़िया पी ली। हड़िया पीने के बाद से ही लोगों की तबियत बिगड़ने लगी और घटना घट गई।

 

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने सभी पीड़ितों को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही 5 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को हुई पांच लोगों की मौत में 3 महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं। लोगों का मानना है कि फुलजेन्सिया भेंगरा की मौत भी विषाक्त हड़िया पीने से ही हुई है। मृतकों में मेरी विलुंग, मेड़ो देवी, टुडे लुगून एवं घुरन मांझी और संजय मांझी के नाम शामिल हैं।

Created On :   30 Jun 2018 7:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story