झारखंड में बीजेपी नेता ने DTO को जड़े थप्पड़, कहा "कैसे हटाई गाड़ी से नेम प्लेट"

Jharkhand BJP leader slammed to DTO for remove name plate from car
झारखंड में बीजेपी नेता ने DTO को जड़े थप्पड़, कहा "कैसे हटाई गाड़ी से नेम प्लेट"
झारखंड में बीजेपी नेता ने DTO को जड़े थप्पड़, कहा "कैसे हटाई गाड़ी से नेम प्लेट"

डिजिटल डेस्क, लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में एक डीटीओ ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गाड़ी की नेम प्लेट हटवाना मंहगा पड़ गया। भाजपा नेता सह जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने डीटीओ फिलबियूस बारला पर हाथ छोड़ दिया। इसके बाद अपने बचाव में डीटीओ फिलबियूस बारला भी उपाध्यक्ष से भिड़ गए। यह घटना मंगलवार को कलेक्ट्रेट में घटी। इस संबंध में डीटीओ बारला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

 

 


 

 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में उपाध्यक्ष 

 

पुलिस ने डीटीओ की शिकायत पर उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, डीटीओ बारला अपने कर्मियों से समाहरणालय परिसर में लगी उपाध्यक्ष श्री यादव की स्कार्पियो गाड़ी से नेम प्लेट हटवा रहे थे। इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने इसकी सूचना मोबाइल फोन पर राजधनी प्रसाद यादव को दे दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही राजधनी यादव दौड़ कर आए और गाड़ी के पास खड़े डीटीओ पर हमला कर दिया।

 

 

 

 

डीटीओ जब तक कुछ समझ पाते उपाध्यक्ष ने उन्हें कई थप्पड़ रसीद कर दिए। इसके बाद डीटीओ भी अपने बचाव में उनसे उलझ पड़े। इसी बीच राजधनी यादव ने डीटीओ से पूछा कि बिना नोटिस दिए गाड़ी से नेम प्लेट उतारने की हिम्मत कैसे हुई। जिस पर जवाब देते हुए डीटीओ ने कहा कि अखबार में छपवा दिए थे, आपने नहीं पढ़ा इस पर राजधनी यादव ने तेवर दिखाते हुए कहा कि अखबार से दुनिया चलती है। 
 


सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज

 

डीटीओ बारला ने सदर थाना में उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार करने के अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राजधनी यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल जज ऋषिकेश कुमार की अदालत में प्रस्तुत किया गया। अदालत ने राजधनी यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 


 

 

पहले भी हुई बीजेपी नेताओं से भिड़ंत

 

इससे पहले राजधनी यादव का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज भी कराया गया। बता दें कि इससे पहले भी तत्कालीन एसडीओ वरुण रंजन के कार्यकाल में डीटीओ श्री बारला तथा भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव के बीच नोक-झोंक हुई थी। उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि इस घटना की जांच डीडीसी तथा एसडीओ द्वारी की जाएगी। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कानून सबके लिए बराबर है। 

Created On :   17 Jan 2018 3:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story