अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक के लिए करण जौहर ने चुनी थी पहले ये स्टारकास्ट
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म कलंक के किरदारों का लुक आउट होना शुरू हो गया है। गुरूवार को फिल्म के मेल एक्टर्स के फर्स्ट लुक को रिलीज किया गया। यह फिल्म करण जौहर के दिल के काफी करीब है। इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी है। यह फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था।
इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा शामिल हैं। बहुत कम लोग जानते है कि करण ने इस फिल्म में पहले किसी और स्टॉर कॉस्ट के बारे में सोचा था। वे यह फिल्म अपने फेवरेट एक्टर्स शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, काजोल और अजय देवगन को लेकर बनाना चाहते थे। कुछ कारणों के चलते करण अपने फेवरेट एक्टर्स को कास्ट नहीं कर सके। यही कारण रहा कि उन्हें अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दूसरी कास्ट को चुनना पड़ा।
करण इस फिल्म में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को भी लेना चाहते थे। श्रीदेवी ने फिल्म भी साइन कर दी थी, लेकिन बाद में उनका निधन होने से माधुरी दीक्षित को इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया। इस फिल्म में माधुरी और संजय कई साल बाद साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।
Created On :   8 March 2019 8:02 AM GMT