Karwa Chauth: मेहंदी के डार्क रंग के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स

Karva Chauth 2019 Dark Colour Mehndi Tips And Tricks
Karwa Chauth: मेहंदी के डार्क रंग के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स
Karwa Chauth: मेहंदी के डार्क रंग के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। करवाचौथ के व्रत में 16 श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। लाल जोड़ा और हाथों में लगी गहरी लाल मेहंदी... महिलाओं के आकर्षण में चार चांद लगा देती है। लेकिन मेहंदी का रंग हमेशा लाल गहरा हो जरुरी नहीं। अगर आप चाहती हैं कि करवाचौथ पर आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा लाल हो तो आप इन ​टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर मेहंदी का रंग लाल कर सकती हैं। 

  1. अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहंदी का का कलर गहरा आए तो आप मेहंदी लगाने से पहले नींबू और चीनी को अच्छी तरह मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद आप मेहंदी लगवाएं और जब मेहंदी सूख जाए तो उस पर लेमन-शुगर मिक्चर का खेल कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगाएं। यह घोल अपने स्टिकी नेचर और साइट्रिक ऐसिड के कारण इस मेहंदी का कलर डार्क करता है।
  2. क्लोव स्टीम भी मेहंदी का रंग डार्क करने में सहायक है। जब आपकी मेहंदी सूखने लगे तो एक पैन में 15 से 20 लौंग डालकर उनकी स्टीम हाथों को दें। इससे भी मेहंदी का रंग डार्क होगा।
  3. आप रात को मेहंदी लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर इस पर विक्स या बाम लगा लें और ग्लब्स पहन लें। करीब 45 मिनट तक इन्हें पहने रहें इसके बाद मेहंदी हटा सकती हैं। इस बाम या विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग डार्क करने में मदद मिलेगी।

इस तरह हटाएं मेहंदी
ज्यादातर लोग मेहंदी हटाने के लिए हाथों को सीधा धो लेते हैं। लेकिन मेहंदी हटाने के लिए हाथों को सीधा पानी से न धोएं। बल्कि हल्के हाथों से रगड़ते हुए पहले पूरी मेहंदी छुड़ा लें फिर हाथों पर हल्का सरसों तेल लगाएं और हाथों की मसाज करें। इसके बाद पानी से हाथ पैर धो लें। आप मेहंदी हटाने के लिए बटर नाइफ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह आपकी मेहंदी डार्क रचेगी। 

Created On :   13 Oct 2019 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story