केरल: कॉन्वेंट में मिली नन की लाश, कमरे से लेकर कुएं तक मिले घसीटने के निशान

Kerela: nun found dead inside a well in a convent in Pathanapuram
केरल: कॉन्वेंट में मिली नन की लाश, कमरे से लेकर कुएं तक मिले घसीटने के निशान
केरल: कॉन्वेंट में मिली नन की लाश, कमरे से लेकर कुएं तक मिले घसीटने के निशान
हाईलाइट
  • कॉन्वेंट के कुएं में नन का शव पानी में तैरता मिला।
  • कोल्लम के पठानपुरम में 55 साल की नन का शव मिला।
  • नन पिछले 12 सालों से कॉन्वेंट से जुड़ी हुई थीं।

डिजिटल डेस्क, कोल्लम। केरल के एक कॉन्वेंट में 55 साल की नन का शव मिला है। शव कॉन्वेंट कैंपस में ही स्थित एक कुएं से मिला है। यह घटना कोल्लम के पठानपुरम की है। बताया जा रहा है कि कॉन्वेंट के स्टॉफ मेंबर ने ही नन के शव को पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को पहली बार सुबह 9 बजे देखा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुएं के पानी खुन से पूरा लाल हो गया। साथ ही नन के रूम में भी खुन के धब्बे दिखाई दिए है। रूम से कुएं तक नन को घसीट कर लाए जाने की भी आशंका है क्योंकि रूम से कुएं तक इसके निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


मृतक नन की पहचान सुजन मैथ्यू के रूप में हुई है। वह माउंट टेबोर डायरा कॉन्वेंट में पढ़ाती थीं। सुजन पिछले 12 साल से इस स्कूल से जुड़ी हुईं थीं। बताया जा रहा है कि कॉन्वेंट में नन अपने कमरे में अकेली रहती थी। एक सप्ताह की लंबी छुट्टी के बाद शुक्रवार को ही नन ने काम शुरू किया था। नन के साथियों का कहना है कि सुजन मैथ्यू को कुछ स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याएं भी थीं।

 

Created On :   9 Sep 2018 12:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story