जानिए मुंह से आने वाली बदबू के कारण और उपाए

Know about the causes and how to prevent bad breath
जानिए मुंह से आने वाली बदबू के कारण और उपाए
जानिए मुंह से आने वाली बदबू के कारण और उपाए

डिजिटल डेस्क। कई बार लोगों के मुंह से बदबू आती है जो कि एक काफी बुरा अनुभव हो सकता है। कई बार आपको पता भी नहीं होता कि आपके मुंह से बदबू आ रही है। ऐसे में लोग बात करते समय आपसे दूरी बनाना पंसद करने लगते हैं, जो आपको शायद समझ भी न आए। यदि यही बात आप से कोई साफ-साफ बोल दे तो ये आपके लिए और भी ज्यादा शर्मनाक हो जाएगा। अगर आपके मुंह से भी बदबू आती है तो जानिए उसके पीछे कारण और उन कारणों के कुछ आसान से उपाए।   

सबसे पहले तो ये जाने कि मुंह से बदबू किस वजह से आ रही है, क्योंकि समस्या को खत्म करने के लिए उसके कारण का पता लगाना बेहद जरुरी होता है।

  • कई बार कुछ विशेष पदार्थों का सेवन या फिर कुछ बीमारियां, मुंह की बदबू का कारण बन सकता है, तो इसकी जानकारी अवश्य रखें। 
  • मसूड़ों की बीमारी, शरीर में जिंक की कमी या डाइबिटीज के कारण मुंह से बदबू आ सकती है। इसके लिए जिंक से भरपूर चीजें खाएं और मुंह को साफ रखने के लिए समय-समय पर कुल्ला करते रहें। 
  • कई बार अधिक मसालेयुक्त भोजन करने से भी मुंह से बदबू आने लगती है। प्याज, लहसून आदि अक्सर इसके कारण बनते हैं। इस प्रकार का भोजन करने के बाद अच्छे से दातों के बीच ब्रश और कुल्ला करें।  
  • मुंह में सूखापन बना रहने से बैक्टीरिया पनपने के कारण बदबू पैदा क सकते हैं। इसके लिए जरुरी है कि समय समय पर पानी पीते रहें। साथ ही माउथवॉश और माउथ फ्रेशनर का सेवन करते रहें।
  • ठीक से पाचन न होने और पेट खराब होने पर भी मुंह से बदबू आ सकती है। इसके लिए खाने के बाद कुछ देर वॉक करें या फिर पाचन-युक्त चीजों का सेवन करें। 
  • सौंफ, पिपरमेंट, इलायची, मुलेठी भुना जीरा, धनिया आदि नेचुरल माउथ फ्रेशनर हैं जिन्हें खाने के बाद और अन्य समय पर चबाने से मुंह की बदबू कम होती है। 
     

 

Created On :   12 Feb 2019 9:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story