जानिए...दुनियाभर में शहीदों की याद के लिए बनाए गए वॉर मेमोरियल के बारे में
डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 25 फरवरी को शहीदों की याद में बने इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था, 24 एकड़ में बने इस स्मारक में 16 ऑनर वॉल बने हैं, जिस पर लगे बोर्ड पर आजादी के बाद हुए युद्ध और आतंकवाद निरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए 25 हजार 942 जवानों के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं। आज हम आपको दुनिया भर में बने ऐसे ही कुछ स्मारकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें किसी न किसी युद्ध में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया है।
चेक गणराज्य के प्राग में स्थित यह स्मारक 1948 और 1989 के बीच साम्यवाद युग के पीड़ितों को समर्पित है। यह स्मारक साम्यवाद के राजनीतिक कैदियों को श्रद्धांजलि देता है।
वर्जीनिया स्थित मरीन कोर युद्ध स्मारक का निर्माण अमेरिकी समुद्री वाहिनी को सम्मानित करने के लिए किया गया था, जो 1775 के युद्ध में मारे गए थे।
आर्लिंग्टन में स्थित कोरियाई युद्ध स्मारक का निर्माण कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए 6 लाख से अधिक अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र सैनिकों की याद में 27 जुलाई, 1995 को किया गया था।
कंबोडिया स्थित चोइंग नाम का स्मारक खमेज रुज के दौरान मारे गए दस लाख से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बनाया गया था। इसका निर्माण वर्ष 1998 में किया गया था।
जर्मनी के बर्लिन में स्थित होलोकॉस्ट मेमोरियल को 10 मई 2005 को खोला गया था, दरअसल हिटलर ने अपने शासन के दौरान 5 लाख सोवियत यहूदियों की हत्या कर दी थी। इस स्मारक को उन्हीं की याद में बनाया गया है।
अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित वियतनाम युद्ध स्मारक 2 एकड़ में बना हुआ है। 13 नवंबर 1982 में इस स्मारक को खोला गया था। वियतनाम युद्ध में हिस्सा लेने वाले सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए इस स्मारक को बनाया गया था।
Created On :   26 Feb 2019 11:53 AM GMT