पैराग्लाइडिंग कर रहा था कोरियन नागरिक, हवा के रुख बदलने से गई जान, पेड़ पर लटका मिला शव

Korean Paraglider dead during paragliding, Incident happened in Panchgani
पैराग्लाइडिंग कर रहा था कोरियन नागरिक, हवा के रुख बदलने से गई जान, पेड़ पर लटका मिला शव
पैराग्लाइडिंग कर रहा था कोरियन नागरिक, हवा के रुख बदलने से गई जान, पेड़ पर लटका मिला शव

डिजिटल डेस्क, पुणे। पैराग्लाइडिंग करते समय पहाड़ से टकराकर कोरियन नागरिक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह पंचगनी में हुई। जानकारी के अनुसार फांगा फेक ओ नामक कोरियन नागरिक हादसे का शिकार हो गए। जिसे लेकर वाई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। कोरिया से आया हुआ पैराग्लाइडर्स का समूह पिछले कुछ दिनों से वाई महाबलेश्वर में रह रहा है। जहां के स्थानीय नागरिक उन्हें मदद कर रहे थे। मंगलवार शाम अंदाजे से अधिक हवा चल रही थी। इसके बावजूद कुछ पैराग्लाइडर्स ने पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी। जिनमें फांगा फेक ओ भी शामिल थे। 

दूतावास को सौंपा गया शव

पैराग्लाइडिंग होने के बाद सभी नीचे उतर गए, लेकिन उनमें फांगा फेक ओ नहीं थे। इसलिए उनके सहयोगियों ने रहवासियों की मदद से उसे ढूंढना शुरू किया। तब अभेपुरी गांव के एक पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। जहां से नीचे उतारकर उसे तत्काल वाई स्थित मिशन अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोरियन दूतावास के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दूतावास के अधिकारी पहुंच गए, दस्तावेजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम हाेने के बाद शव सौंपा गया। 

Created On :   13 Feb 2019 2:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story