कुंभ मेले में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ चली 500 बसें

कुंभ मेले में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ चली 500 बसें

डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। प्रयागराज में इन दिनों कुंभ मेले की धूम है। कुंभ विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन है। कुंभ मेले 15 जनवरी 2019 से शुरु हुआ जो 4 मार्च 2019 तक चलेगा। आखिरी वक्त में कुंभ मेले ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कुंभ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क लगाई 500 से अधिक बसों ने एक साथ चल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अबु धाबी के नाम पर था। जहां 390 बसों ने परेड कर रिकॉर्ड बनाया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिनिर्णायक ऋषि नाथ ने बताया कि उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन निगम ने 28 फरवरी सुबह सबसों बाइपास से नवाबगंज तक 500 बसों का एक साथ संचालन किया। यह बसों की सबसे बड़ी परेड का गिनीज का नया रिकॉर्ड है। इस नए रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए सीएम योगीआदित्यनाथ और कई नेता मौजूद रहे।

बसों ने 2 मील की दूरी तय की। यह आधिकारिक रिकॉर्ड है, जल्द इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यूपी राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधन पी.आर. बेलवरियार ने बताया कि कुंभ मेले में शहर को भींड से मुक्त करने के लिए पार्किंग क्षेत्र नगर से बाहर बनाने का निर्णय लिया गया और श्रद्धालुओं के लिए 510 बसें चलाई गई। उन्होंने बताया कहा कि परिवहन निगम ने इन बसों की ब्रांडिंग की थी। एक शहर में इतनी बड़ी संख्या में बसों का संचालन करना एक रिकॉर्ड है। 

Created On :   1 March 2019 4:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story