रेसिपी- भरवां अचार

रेसिपी- भरवां अचार

रेसिपीभरवां अचार

1 कच्चा आम
12 नींबू
10-12 बड़े आकार की मिर्च 
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा 
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच मेथी
थोड़ी सी हींग
थोड़ा सा जीरा पाउडर
4 खड़ी इलायची
थोड़ी पिसी काली मिर्च
थोड़ी लाल मिर्च
थोड़ी हल्दी
स्वादानुसार नमक 
1 छोटी कटोरी सरसों का तेल 
सुई-धागा 
4 नींबू का रस

भरवां अचार बनाने की विधि-

अचार बनाते वक्त साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। सबसे पहले आम को कद्दूकस कर लें। फिर राई, जीरा, सौंफ और मेथी को हल्का भूनकर मिक्सर में पीस लें। मसालों के इस मिक्सचर में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च का पाउडर, जीरा और हींग मिलाएं। अब इस मिक्सचर को तेल हल्का गर्म करके भून लें। अब कद्दूकस किए हुए आम को भी अच्छी तरह से इस मिक्सचर में मिक्स करें।

इसके बाद नींबू को बीच से काटकर उसका गूदा बाहर निकाल लें। फिर नींबू के इन खाली छिलकों में आम और मसाले वाला मिक्सचर थोड़ा-थोड़ा भरकर नींबू के टुकड़ों को जोड़कर रख दें। इसी तरह हरी मिर्च को भी बीच से काटकर उसके बीज निकालें और उसमें मिक्सचर भरें। अब सुई और धागे की मदद से नींबू के जोड़े हुए टुकड़ों को अच्छे से सिल दें और मिर्च को भी इसी प्रकार से सिलें ताकि मसाला बाहर न आए।

अब एक मर्तबान में थोड़ी हींग और नमक डालें। इसके बाद नींबू को मर्तबान में अच्छे से डालें और इसी तरह मिर्ची को भी मर्तबान में रखें। इसके बाद बचा हुआ मसाला ऊपर से मर्तबान में डाल दें। अब इसमें सरसों का तेल और नींबू का रस मिला दें। ऊपर से थोड़ा और नमक छिड़क दें। इसके बाद मर्तबान का ढक्कन अच्छे से लगाकर इसे बंद कर दें। 7-8 दिनों के बाद ये अचार तैयार हो जाएगा। 
 

                                                                                                                                                                                      रेखा प्रकाश जाधव, जबलपुर 

 

Created On :   30 May 2018 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story