इन बीमारियों का इलाज करता है एलोवेरा, जानिए इसके फायदे

इन बीमारियों का इलाज करता है एलोवेरा, जानिए इसके फायदे

डिजिटल डेस्क। एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। इसे ग्वारपाठा, घीकवार और धृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। एलोवेरा के जूस का सेवन करने से शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। एलोवेरा में एक जड़ी-बूटी की तरह कई गुण होते हैं। चेहरे के लिए अमृत और औषधीय गुणों का भण्‍डार है एलोवेरा। एलोवेरा का इस्तेमाल सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस के सेवन से पेट की समस्याएं दूर हो जाती हैं। एलोवेरा से स्किन को अन-गिनत फायदे होते हैं। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं। एलोवेरा से टैनिंग की समस्या भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा किसी कीड़े के काटने पर एलोवेरा जेल लगाने से भी फायदा पहुंचता है। स्किन के साथ-साथ एलोवेरा सेहत के लिए भी कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारे में।


वजन कम करें

एलोवेरा सिर्फ स्किन की खूबसूरती बढ़ाने में ही फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि ये वजन करने में भी मददगार साबित होता है। हेल्थ प्रोडक्ट्स में भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर से फ्री रेडिकल्स निकालने में मदद करता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है। कई स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि एलोवेरा वजन करने में बहुत कारगर साबित होता है।


डाइजेशन बेहतर करता है

एलोवेरा जूस शरीर को डीटॉक्सीफाई करता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है। एलोवेरा जूस और जेल दोनों से ही कब्ज की समस्या दूर होती है। 

 

इम्युनिटी मजबूत करता है

एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फॉलिक एसिड आदि गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा के सेवन से कई बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

 

डायबिटीज में फायदेमंद

एलोवेरा जूस या इसके जेल के सेवन से डायबिटीज की समस्या में भी फायदा पहुंचता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है।

 

झड़ते बालों की समस्या दूर करता है

एलोवेरा में प्रोटियोलिटिक एंजाइम मौजूद होते हैं। ये स्कैल्प की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं, स्कैल्प की एलर्जी से छुटकारा मिलता है। डैंड्रफ दूर होता है। एलोवेरा जेल को नारियल के तेल में मिलकार बालों की जड़ों में मसाज करने से काफी फायदा होता है। एलोवेरा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए।


 

Created On :   20 Nov 2018 6:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story