यूपी : गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी पर भारी बुआ-बबुआ की जोड़ी

Live Updates of Gorakhpur and Phulpur By Election result
यूपी : गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी पर भारी बुआ-बबुआ की जोड़ी
यूपी : गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी पर भारी बुआ-बबुआ की जोड़ी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों के वोटों की काउंटिंग जारी है। 2014 के लोकसभा चुनावों में ये दोनों ही सीटें बीजेपी के खाते में गई थी। उपचुनावों में जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन सीटों पर 11 मार्च को वोटिंग हुई थी, जिसमें गोरखपुर में 47.45% और फूलपुर में 37.39% वोटिंग दर्ज की गई थी।

                                                                                         LIVE UPDATES

 

- 3:56 PM : गोरखपुर में 24वें राउंड के बाद सपा 24,493 वोटों से आगे।

- 3:52 PM : गोरखपुर में 22वें राउंड के बाद सपा 25,870 वोटों से आगे। 

- 3:46 PM : फूलपुर में 26वें राउंड के बाद सपा 39,681 वोटों से आगे। बीजेपी को 2,41,764, सपा को 2,81,445 और कांग्रेस को 14,254 वोट मिले। निर्दलीय कैंडिडेट अतीक अहमद को 43,468 वोट हासिल हुए।

- 3:28 PM : फूलपुर में 25वें राउंड के बाद सपा 38,498 वोटों से आगे। 

- 2:58 PM : गोरखपुर में 19वें राउंड के बाद सपा को 28,737 वोटों की बढ़त। सपा को अभी 2,93,153 और बीजेपी को 2,64,416 वोट मिले।

- 2:50 PM : गोरखपुर में 18वें राउंड के बाद सपा 28,372 वोटों से आगे निकली। सपा कैंडिडेट को 2,78,611 वोट, बीजेपी को 2,50,239 वोट और कांग्रेस को 11,493 वोट मिले।

- 2:50 PM : फूलपुर में 20वें राउंड के बाद सपा कैंडिडेट 29,474 वोटों से आगे। सपा को 2,18,963 वोट और बीजेपी को 1,89,489 वोट मिले।

- 2:22 PM : गोरखपुर में 17वें राउंड के बाद सपा 26,960 वोटों से आगे निकली। सपा को 2,62,346 वोट और बीजेपी को 2,35,836 वोट मिले।

- 2:18 PM : फूलपुर में 17वें राउंड के बाद समाजवादी पार्टी 30,175 वोटों से आगे।  

- 02:05 PM : गोरखपुर में 15 राउंड की गिनती पूरी। सपा को 2,29,622, बीजेपी को 2,06,492, कांग्रेस को 9,742 वोट मिले। समाजवादी पार्टी 23,130 वोटों से आगे चल रही है।

- 02:00 PM : फूलपुर पर सपा 27627 वोटों से आगे चल रही है। फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के नागेंद्र पटेल को अभी तक 1,80,367, बीजेपी को 152740 और अतीक को 21585 वोट मिले।

- 1:58 PM : 14वें राउंड की काउंटिंग के बाद गोरखपुर में सपा कैंडिडेट को 2,12,061 वोट और बीजेपी को 1,92,860 वोट मिले।

- 1:42 PM : 15वें राउंड की काउंटिंग के बाद फूलपुर में सपा कैंडिडेट 22,842 वोटों से आगे निकले। उन्हें अभी तक 1,67,008 वोट मिले जबकि बीजेपी के केएस पटेल को 1,44,166 वोट मिले।

- 1:16 PM : गोरखपुर में 12वें राउंड की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट प्रवीण निषाद को 1,80,155 वोट और बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1,65,487 वोट मिले। 

- 01:06 PM : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नागेंद्र पटेल करीब 14648 वोटों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को 120917 वोट, समाजवादी पार्टी को 135565 वोट और कांग्रेस को 5442 वोट मिले।

- 12:59 PM : फूलपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नागेंद्र पटेल 15759 वोटों से आगे चल रहे हैं। 12 राउंड की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी को 131978 वोट और बीजेपी को 116219 वोट मिले।

- 12:47 PM : गोरखपुर में आठ राउंड की गिनती पूरी, समाजवादी पार्टी करीब 10598 वोटों से आगे चल रही है। 8वें राउंड के बाद बीजेपी को 108829 और समाजवादी पार्टी को 119427 वोट मिले हैं।

- 12:35 PM : गोरखपुर में 6वें राउंड के बाद सपा को 89,950 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 82,811 वोट मिले।

- 12:20 PM : 5वें राउंड की काउंटिंग के बाद गोरखपुर में सपा 4,000 वोटों से आगे।

- 12:15 PM : चौथे राउंड के बाद सपा के प्रवीण निषाद को 59,907 वोट और बीजेपी कैंडिडेट उपेंद्र दत्त शुक्ला को 56,945 वोट मिले। 

- 12:05 PM : चौथे राउंड के बाद गोरखपुर में समाजवादी पार्टी 3000 वोटों से आगे। 

- 11:45 AM : फूलपुर में सपा कैंडिडेट नागेंद्र पटेल 12231 वोटों से आगे। सपा को अभी तक 99,557 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 87,326 वोट मिले।

- 11:40 AM : गोरखपुर में तीसरे राउंड की वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी 1533 वोटों से आगे चल रही है।

- 11:35 AM : उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर सपा कैंडिडेट नागेंद्र पटेल 8208 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक समाजवादी पार्टी को 75354, बीजेपी को 67146, अतीक अहमद को 11659, कांग्रेस के मनीष मिश्र को 3375 वोट मिले हैं।

- 11:15 AM : फूलपुर में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट 7000 वोटों से आगे निकले।

- 10:53 AM : फूलपुर लोकसभा सीट से सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल को 43549 और बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 39955 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार 3607 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- 10:18 AM : फूलपुर में सपा कैंडिडेट नागेंद्र पटेल 1058 वोटों से आगे। 

- 9:30 AM : फूलपूर में तीसरे राउंड में समाजवादी पार्टी को 7600 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 6163।

- 9:00 AM : फूलपुर में सपा कैंडिडेट नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 1400 वोटों से आगे।

- 9:00 AM : एक घंटे की काउंटिंग के बाद गोरखपुर में बीजेपी कैंडिडेट उपेंद्र दत्त शुक्ला 3000 वोटों से आगे।

- 8:00 AM : उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू।

गोरखपुर में कौन-कौन हैं कैंडिडेट?

- बीजेपी : उपेंद्र दत्त शुक्ला

- सपा+बसपा : प्रवीण निषाद

- कांग्रेस : डॉ. सुरहिता चटर्जी करीम

फूलपुर में कौन-कौन हैं कैंडिडेट?

- बीजेपी : कौशलेंद्र सिंह पटेल 

- सपा+बसपा : नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल

- कांग्रेस : मनीष मिश्रा

गोरखपुर में बायपोल क्यों? 

गोरखपुर लोकसभा सीट उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट है। 2014 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से योगी आदित्यनाथ सांसद बने थे। इसके बाद मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बन गए और उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। योगी आदित्यनाथ ने 2014 में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट राजमति निषाद को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बता दें कि 1991 से ही गोरखपुर सीट बीजेपी के पास है और इसे यूपी की VVIP सीटों में गिना जाता है।

फूलपुर में बायपोल क्यों? 

2014 के लोकसभा चुनावों में फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट धरम राज सिंह पटेल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। मार्च 2017 में केशव प्रसाद मौर्या को योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि फूलपुर सीट से ही भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सांसद थे।

Created On :   14 March 2018 2:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story