प्रिया दत्त, देवड़ा, बब्बर फिर मैदान में, बीजेपी की सावित्री बाई को भी टिकट

प्रिया दत्त, देवड़ा, बब्बर फिर मैदान में, बीजेपी की सावित्री बाई को भी टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 21 लोगों के नाम हैं। इनमें 16 नाम उत्तर प्रदेश तो 5 महाराष्ट्र से हैं। कांग्रेस ने यूपी के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर को  मुरादाबाद से टिकट दिया है। इसके अलावा हाई प्रोफाइल सीट सुल्तानपुर से संजय सिंह मैदान में हैं। कांग्रेस ने दक्षिण मुंबई से मिलिंद देवड़ा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। ये वही मिलिंद देवड़ा हैं जो साल 2014 में शिवसेना के अरविंद सावंत से लोकसभा चुनाव हारे थे। देवड़ा राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। 2014 में बीजेपी से सांसद बने नाना पटोले को कांग्रेस ने नागपुर से उम्मीदवार बनाया है, वो नितिन गडकरी के खिलाफ मैदान में होंगे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट दिया गया है। बता दें कि 2014 में मोदी लहर के कारण मुरली मनोहर जोशी से जायसवाल चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने 2014 में भाजपा सांसद बनीं सावित्री बाई फुले को भी बहराइच टिकट दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को सोलापुर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा अभिनेता संजय दत्त की बहन और कांग्रेस नेता प्रिया दत्त को मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल से टिकट मिला है। प्रिया ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन पूनम महाजन के सामने उनके कद का कोई नेता ना होने से अंतत: कांग्रेस ने उन्हें ही टिकट दिया।

 

ये रहे उम्मीदवार

 

  1. नागपुर - नाना पटोले
  2. गडचिरोली- चिमूर- डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी
  3. मुंबई नॉर्थ सेंट्रल - प्रिया दत्त
  4. मंबई साउथ - मिलिंद देवड़ा
  5. सोलापुर - सुशील कुमार शिंदे
  6. नगीना - ओमवती देवी जाटव
  7. मुरादाबाद - राज बब्बर
  8. खेरी - जफर अली नकवी
  9. सीतापुर - कैसर जहां
  10. मिसरिख - मंजरी राही
  11. मोहनलालगंज - रमाशंकर भार्गव
  12. सुल्तानपुर - संजय सिंह
  13. प्रतापगढ़ - रत्ना सिंह
  14. कानपुर - श्रीप्रकाश जायसवाल
  15. फतेहपुर - राकेश सचान
  16. बहराइच - सावित्री फुले
  17. संत कबीर नगर - परवेज खान
  18. बांसगांव - कुश सौरभ
  19. लालगंज - प्रकाश मोहन सोनकर 
  20. मिर्जापुर - ललितेश पति त्रिपाठी
  21. रॉबर्टगंज - बगवती प्रसाद चौधरी

Created On :   13 March 2019 5:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story