सरेराह लूटपाट कर आतंक मचाने वालों पर मकोका, मुख्य आरोपी सहित दो फरार

MACOCA imposed on all accused of robbery, three accused absconded
सरेराह लूटपाट कर आतंक मचाने वालों पर मकोका, मुख्य आरोपी सहित दो फरार
सरेराह लूटपाट कर आतंक मचाने वालों पर मकोका, मुख्य आरोपी सहित दो फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरेराह लोगों को निशाना बनाकर आतंक मचाने वाले गोखले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मकोका की कार्रवाई की है। हालांकि गिरोह का मुखिया जगदीश विजय गोखले (21) तांडापेठ, पांचपावली और आकाश चंद्रभान पराते (20) बालाभाउपेठ निवासी फरार बताए जा रहे है। गिरोह में शामिल आरोपी नितेश प्रकाश माहुरे  (21), मंगेश संजय ठाकरे (22) पांचपावली, शेखर नरेश वर्मा (19) और आकाश मदन पिल्लेवार (20) कलमना निवासी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह पर हत्या, डकैती, लूटपाट, हत्या के प्रयास जैसे कई 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह शहर के 5 और ग्रामीण क्षेत्र के कई थानांतर्गत घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार धोबीपुरा आजाद चौक सदर निवासी मोहम्मद नावेद अपनी दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच- 31 डीपी- 2247 पर अपने भतीजे की शादी समारोह से कडबी चौक के सामने से मंगलवारी रेलवे उड़ानपुल से घर जा रहे थे। इस दौरान दो दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सीट 6 लोगों ने ओवरटेक कर उनके आगे गए। यह सभी उक्त आरोपी थे। आरोपियों ने मोहम्मद नावेद को रेलवे उड़ानपुल पर रोका और चाकू की नाेंक पर मोबाइल, नकद 3 हजार व वाहन की चाबी छीनकर ले गए। मामले की शिकायत मोहम्मद नावेद ने थाने में दर्ज कराई।

पुलिस इन आरोपियों की खोजबीन कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी  नितेश प्रकाश माहुरे, मंगेश संजय ठाकरे, शेखर नरेश वर्मा और आकाश मदन पिल्लेवार को धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपियों का रिकार्ड खंगालने पर सभी के आपराधिक रिकार्ड मिले। आरोपियों पर शहर के  जरीपटका, गणेशपेठ, शांतिनगर, बेलतरोडी, धंतोली, पांचपावली और ग्रामीण क्षेत्र के थानों में कई रिकार्ड दर्ज है। गिरोह वाहन चालकों और राहगीरों को इसी तरह से अकेला देखकर उन्हें घातक शस्त्र दिखाकर लूटपाट करते थे। आरोपी जगदीश गोखले गिरोह का मुखिया है। उसका उत्तर नागपुर में काफी दबदबा भी है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर गिरोह के खिलाफ मकोका की कार्रवाई की गई। 
 

Created On :   21 Jan 2019 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story