मध्यप्रदेश : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ड्राईवर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

Madhya Pradesh: Former BJP state presidents driver shot dead
मध्यप्रदेश : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ड्राईवर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
मध्यप्रदेश : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ड्राईवर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

डिजिटल डेस्क, रीवा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान के ड्राईवर की बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मनगावां कस्बे की है। खबर के अनुसार बाईक सवार हमलावरों ने अपने दोस्तों के साथ जा रहे सुनील तिवारी पर पिस्टल से फायर कर दिया। हमले में सुनील की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता चौहान की तरफ से मामले में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फिल्मी स्टाईल में हुए फरार
मनगवां कस्बे में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील तिवारी उर्फ सोनू पलिया अपने तीन दोस्तों के साथ बस स्टैंड क्षेत्र से गुजर रहा था। उसी समय तीन हमलावरों ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फिल्मी स्टाईल में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों के निशाने पर बाईक चलाने वाला युवक था।

आरोपी नामजद
पुलिस ने इस घटना में तीन आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अरविंद यादव उर्फ सरपंच, सुशील साकेत उर्फ कोली और राहुल सेन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है। इस घटना के बाद मनगवां पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा गया।

Created On :   12 Feb 2019 12:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story