मणिपुर: तामेंगलांग में भूस्खलन, 9 की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे

मणिपुर: तामेंगलांग में भूस्खलन, 9 की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे
हाईलाइट
  • 9 लोगों की मौत जिनमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा।
  • मणिपुर के तामेंगलांग जिले में तीन स्थानों पर भूस्खलन।
  • मिट्टी में दबे शवों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी ।

डिजिटल डेस्क. नई दिल्ली। मणिपुर के तामेंगलांग जिले में तीन स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण बुधवार को 9  लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चों की तादाद ज्यादा है। अब तक सात लोगों की लाश को ढूंढ लिया गया है। दो लोगों के शव मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। 

 

 

मूसलाधार बारिश के कारण नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में लोगों पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और असम में लगातार बरसात से भूस्खलन और बाढ़ के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक अधिकारी के मुताबिक असम में बाढ़ से हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां चार जिलों में 24 हजार लोग फंसे हुए हैं।

 

 

जून माह में हुई कई भूस्खलन की घटनाओं के कारण यहां का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके चलते प्रभावित राज्यों में मदद पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। त्रिपुरा, असम और मणिपुर में राहत कार्य और मेडिकल सुविधा के लिए पैरामिलिट्री के जावानों के साथ सेना भी तैनात है।

 

Created On :   11 July 2018 9:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story