मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Mars in Aries zodiac entering, Learn effect on your zodiac sign
मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव
मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगल ग्रह का प्रवेश मेष राशि में होने जा रहा है। 5 फरवरी 2019 को रात 9 बजकर 56 मिनिट से मंगल अपनी स्व राशि मेष में आ रहे हैं। इससे कई राशियों को जहां इसका शुभ फल मिलेगा, वहीं कई रा​शियों को अशुभ फल भी मिल सकता है। आइए जानते हैं किस राशि पर क्या प्रभाव होगा। 

मेष राशि  
मंगल के प्रभाव से आप का शरीर पुष्ट होगा तथा आत्म- बल प्रचुर मात्रा में रह सकता है, परंन्तु मंगल के अष्टमेष होने के कारण आप को कभी-कभी रोगो का शिकार भी बनना पड़ सकता है। माता का सुख मकान आदि के सम्बन्ध तथा व्यवसाय एवं पत्नी के मामले में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। आप को पैतृक सम्पत्ति का लाभ भी हो सकता है।

वृष राशि 
मंगल के प्रभाव से आप का खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानों के सम्बन्ध से शक्ति प्राप्त होगी। स्त्री भवन के अधिपति होने एवं व्ययेश होकर स्वक्षेत्र में बैठने के कारण स्त्री तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सामान्य सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम एवं भाई-बहन के सुख में न्यूनता रहेगी। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्त्री तथा व्यवसाय के क्षेत्र में हानिकारक होते हुए भी थोड़ी बहुत शक्ति देता रहेगा।

मिथुन राशि  
मंगल के प्रभाव से आप को परिश्रम द्वारा पिता तथा राज्य के क्षेत्र में लाभ तथा यश की प्राप्ति होगी। साथ ही शत्रु पक्ष से भी हानी का योग बना रहेगा। शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी तथा रोग का शिकार भी होना पड़ सकता है। माता तथा भूमि आदि के सुख में कुछ परेशानियों के साथ सफलता मिलती है। संतान पक्ष से वैमन्स्ययुक्त लाभ होता है तथा विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इस समय आप की आमदनी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि 
मंगल के प्रभाव से पिता, राज्य एवं व्यवसाय द्वारा सुख, सम्मान,सफलता,यश तथा धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान एवं विद्या बुद्धि श्रेष्ठ रहेगी तथा उच्च पद की प्राप्ति होती है। इस समय राजनीति और मुकदमो में लाभ मिल सकता है। शारीरिक सौंदर्य में कुछ कमी तथा दुर्बलता रह सकती है। माता तथा भूमि- भवन के सुख में कुछ असफलता मिल सकता है।

सिंह राशि 
मंगल के प्रभाव से भाग्य एवं धर्म के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। खर्च में कमी के कारण कष्ट प्राप्त हो सकता है तथा बाहरी स्थानों के सम्बन्ध से भी परेशानी हो सकती है। भाई-बहन का सुख भी असंतोषयुक्त रह सकता है, परन्तु पराक्रम में वृद्धि होगी। माता, भूमि, मकान आदि का यथेष्ट सुख भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि 
मंगल के प्रभाव से धन-संपत्ति का लाभ हो सकता है तथा भाई-बहन के सुख में कमी हो सकती है। आमदनी के पक्ष में कुछ कमी बनी रहती है। धन -संचय तथा कुटुंब के सुख में कुछ असंतोष रहता है। पराक्रम तथा भाई- बहन के सुख में कुछ वृद्धि होती है तथा गुप्त हिम्मत अधिक बनी रहती है।

तुला राशि  
मंगल के प्रभाव से स्त्री के पक्ष से कुछ बंधन- सा रहता है, परन्तु भोग की अच्छी शक्ति प्राप्त होती है और दैनिक व्यवसाय में भी सफलता मिलती है। पिता, राज्य एवं रोजगार के पक्ष में कुछ कमी बनी रहती है। शरीर में कुछ गर्मी का विकार रहता है। धन का संचय होगा कौटुम्बिक सुख भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि  
मंगल के प्रभाव से शारीरिक सुख एवं सौंदर्य में कमी आती है। आयु तथा पुरातत्व के क्षेत्र में भी कुछ कठिनाइयां तथा परेशानियां बनी रहती हैं। पेट में विकार रह सकता है और शत्रु पक्ष से भी परेशानी रह सकती हैं। आमदनी का अच्छा योग बनता है। धन एवं कुटुंब की वृद्धि के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है। पराक्रम की वृद्धि होगी तथा भाई-बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा, परन्तु कुछ वैमनस्य भी बना रह सकता है।

धनु राशि 
मंगल के प्रभाव से विद्या एवं संतान के क्षेत्र में परेशानियों के बाद थोड़ी सफलता मिल सकती है। संपत्ति के क्षेत्र में कुछ कमजोरी रह सकती है, तथा पेट में विकार बना रहता है। बुद्धि-योग एवं बाहरी स्थानो के सम्बन्धो से आमदनी के क्षेत्र में कुछ सफलता मिल सकती है तथा खर्च अधिक रह सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक परेशानिया बनी रह सकती है, परन्तु बाहरी स्थानो से विशेष लाभ भी होगा।

मकर राशि  
मंगल के प्रभाव से माता, भूमि, मकान आदि का विशेष सुख एवं लाभ मिल सकता है। स्त्री के सुख में कुछ कमी रह सकती है, तथा व्यवसाय के क्षेत्र में कठिनाइयां रह सकती हैं। पिता, राज्य एवं व्यवस्याय के पक्ष में सफलता, सम्मान एवं सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी तथा बड़ी सरलता से लाभ के साधन उपलब्ध होते रहेंगे। इस समय में आप को धन की प्राप्ति होगी।

कुम्भ राशि 
मंगल के प्रभाव से भाई-बहनों को सुख मिलेगा तथा पराक्रम में विशेष वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष से परेशान रह सकते हैं तथा ननिहाल के पक्ष में हानि हो सकती है। इस समय भाग्य की उन्नति होगी तथा धर्म का पालन करेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा, राज्य से प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी उन्नति मिल सकती है।

मीन राशि  
विद्या एवं संतान के पक्ष में कुछ कमी रहेगी तथा चिंता एवं परेशानी के कारण बन सकते हैं। आप कटु शब्दों का प्रयोग ना करें। पैतृक धन मिल सकता है तथा रहन-सहन उच्च होगा। भाग्य की विशेष उन्नति होगी तथा धर्म का पालन भी करेंगे।

मंगल के उपाय  
1 गणेश, हनुमान जी की सदा पूजा करें।
2 मंगलवार को मांस, मदिरा, हिंसा, परपीड़ा, निंदा से बचे।
3 मंगलवार को बूंदी या लड्डू बांटे और खाएं।
4 सूर्य को चीनी और दूध मिले जल से अर्ध दें।
5 हनुमान चालीसा का पाठ करें।
6 लाल मसूर, गुड़, घी, दही, बेसन आदि का दान करें।

Created On :   4 Feb 2019 12:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story