जबलपुर: शहीद अश्विनी पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Martyr jawan ashwani kumar funeral thousands of people reached last farewell
जबलपुर: शहीद अश्विनी पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
जबलपुर: शहीद अश्विनी पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान और जबलपुर के सपूत अश्विनी कुमार काछी का पार्थिव शरीर जैसे ही जबलपुर पहुंचा उसके अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोग जय हिंद के नारे लगा रहे थे। सपूत की विदाई में सभी की आंखे नम दिखी। आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान अश्विनी कुमार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। शहीद अश्विनी कुमार काछी का पार्थिव शरीर करीब १ बजे सेना की गाड़ी से गांव सिहोरा-खुड़ावल पहुंचा था। शहीद अश्विनी का यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व सीएम ने दिया कंधा-
शहीद अश्विनी की अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कंधा दिया। हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शहीद को कंधा देने वालों की होड़ लगी थी। हजारों लोग नम आखों से अंतिम यात्रा में शामिल हुए। राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।  हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। जहां तिरंगे में लिपटे शहीद अश्विनी कुमार को देखने और अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग जुटे।
मां के आंसू नहीं थम रहे-
बेटे के शहीद होने की खबर सुनने के बाद से ही मां रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपने बेटे को याद करती हैं और सरकार से बदला लेने की मांग कर रही है। अपने छोटे भाई को खोने के बाद बड़े भाई भी गमगीन हैं। उनकी आंखें भी रह-रहकर भर आ रही हैं। बात करते-करते गला रुंध जाता है, लेकिन उन्हें फर्क था कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।  
अंतिम दर्शन के लिए किया इंतजार, तिरंगा लेकर पहुंचे लोग-
पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग पुराना बस स्टैंड से लेकर मझौली बायपास तिराहे तक अपने हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिस के जवान अर्ध सैनिक बल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह, महापौर स्वाती गोडबोले, भाजपा विधायक अजय बिश्नोई, इंदू तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में लोग पुराना बस स्टैंड पहुंच थे।
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश को शहीद अश्विनी पर गर्व-
शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद जबलपुर जिले के अश्विनी कुमार काछी को बहादुर नौजवान और पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है। कमलनाथ ने कहा कि यह शहादत बताती है कि  हमारे प्रदेश के नौजवानों में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का साहस है। उनकी वीरता का ही परिणाम है कि दुश्मन कायराना हमले पर उतर आया है।

Created On :   16 Feb 2019 1:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story