भारत में लॉन्च हुआ Mercedes-Benz 2018 C-Class का पेट्रोल वेरिएंट, जानें कीमत

Mercedes - Benz 2018 C- Class petrol variant launch in India
भारत में लॉन्च हुआ Mercedes-Benz 2018 C-Class का पेट्रोल वेरिएंट, जानें कीमत
भारत में लॉन्च हुआ Mercedes-Benz 2018 C-Class का पेट्रोल वेरिएंट, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने भारत में अपनी 2018 C-Class फेसलिफ्ट का पेट्रोल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट को कंपनी ने Mercedes-Benz C 200 Progressive नाम से पेश किया है। इसकी बिक्री जनवरी 2019 ये शुरू होगी। इस मॉडल की कीमत 43.46 लाख रुपए, एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है। 

हालांकि, इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ये जानकारी Mercedes-Benz डीलर्स द्वारा दी गई है। बता दें कि कंपनी ने इस कार को सितंबर मा​ह में लॉन्च किया था। 

इंजन
Mercedes-Benz C 200 Progressive में 1.5-लीटर का 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,800-6,100 rpm पर 181 bhp का पावर और 3,000-4,000 rpm पर 280 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह कार महज 7.7 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 239 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

एक्स्टीरियर
बात करें फीचर्स की तो इसमें कई हद तक डीजल C220d के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें क्रोम-ट्विन-स्लैट ग्रिल LED हाई-परफॉर्मेंस हेडलैंप्स,  इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लैंप्स, पैनोरामीक स्लाइडिंग सनरूफ, ट्विन-5-स्पोक एलॉय व्हील्स और LED टेललैंप्स दिए गए हैं। इस कार में भी 5-स्पोक अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

इंटीरियर
इसके कैबिन में Avantgarde इंटीरियर पैकेज, ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ पैनारोमिक सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 64 कलर एम्बिएंट लाइट पैकेज दिया गया है।

इनसे मुकाबला
इस कार का मुकाबला BMW 3 Series, Jaguar XE, Volvo S60  और Audi A4  जैसी कारों से होगी। 

  


 

Created On :   29 Dec 2018 6:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story