बुध आज से मीन राशि में: जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर? और क्या हैं उपाय

Mercury In Pisces: Know what will happen on 12 zodiac signs ?
बुध आज से मीन राशि में: जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर? और क्या हैं उपाय
बुध आज से मीन राशि में: जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर? और क्या हैं उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुध ग्रह 24 फरवरी 2019 को 6 बजकर 11 मिनिट से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो 6 मार्च 2019 को वक्री हो जाएगा। इसका कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा। ज्योतिशास्त्र के अनुसार बुध, मिथुन व कन्या 2 राशियों का अधिपति होता है। यह कन्या राशि में उच्च व मीन राशि में नीच का होता है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना है। यह बुद्धि का कारक होता है। बुध से ज्ञान, विद्या, खजाना, वाकपटुता, गणित, ज्योतिष, नाना, डॉक्टर, गला, गायन विद्या, गुप्तांग, मंत्रित्व, साहित्य एवं वेदांत, जौहरी, आयुर्वेद, मामा, मंत्र-तंत्र, वनौषधि, व्याकरण, विष्णु भक्ति, नम्रता, हंसी-मजाक, मन का संयम, तीव्र दृष्टि, नवीन वस्त्र आदि का विचार किया जाता है। ऐसे में बुध के मीन राशि में प्रवेश से आपकी राशि पर क्या असर होगा और क्या हैं इसके उपाय आइए जानते हैं...

मेष राशि 
बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उपाय -
मछलियों को दाना खिलाएं।
मंदिर में कोई धार्मिक ग्रंथ या पुस्तक दान करें।
हर गुरुवार चंदन का तिलक लगाएं।

वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन पर व्यय हो सकता है।

उपाय -
किसी शिव मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।
गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
माता-पिता से रिश्ते सम्मान के साथ बनाए रखें।

मिथुन राशि 
व्यापार-व्यवसाय में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा लोग भी संभलकर चलें। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। संपत्ति के मामलों में अनुकूलता रहेगी।

उपाय -
शिवलिंग पर दूध से स्नान कराएं।
नियमित रुप से गुरु मंत्र का जाप करें।
बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।

कर्क राशि 
भाग्य के मामलों में कुछ रुकावट देखने को मिल सकती है। धर्म के प्रति अलगाव रह सकता है। पिता का स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी। सुखद समाचार सुनेंगे।

उपाय -
भूमि का रोज स्पर्श करें सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले।
सूर्य को जल चढ़ाएं।
तुलसी की सेवा करें।

सिंह राशि 
स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक खर्च अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य भी बनेंगे। कुटुम्बीजनों का सहयोग मिलेगा जिससे कि प्रसन्नता रहेगी।

उपाय -
किसी शिव मंदिर के पुजारी को दान दें।
पक्षियों को दाना डालें।
जरुरतमंदों और वृद्ध भिखारियों को भोजन दें।

कन्या राशि 
जीवनसाथी की चिंता रहेगी। दैनिक व्यवसाय में कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रभाव के बल पर आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी।

उपाय -
भूमि का रोज स्पर्श करें सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले।
सूर्य को जल चढ़ाएं।
तुलसी की सेवा करें।

तुला राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्ज की स्थिति टालें। शत्रुपक्ष से बचकर चलना होगा। बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी जिससे कार्य संपन्न होंगे। यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय -
किसी शिव मंदिर के पुजारी को दान दें।
कोई तीर्थ या धार्मिक स्थान की यात्रा करें।
जरूरतमंद को सफेद कपड़े भेंट करें।

वृश्चिक राशि 
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सतर्कता बरतें। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। छोटे भाइयों की मदद मिलने से राहत मिलेगी।

उपाय -
बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
किसी बच्चे की शिक्षा में सहायता करें।

धनु राशि
पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य को टालें। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे।

उपाय -
भगवान दत्तात्रेय के दर्शन करें।
गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मकर राशि 
पराक्रम में कमी महसूस करेंगे। शत्रुपक्ष से बचकर चलना होगा। साझेदारी में सतर्कता रखें। भाग्य के साथ देने से कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

उपाय -
गरीब को भोजन या अन्न का दान करें।
घर में श्रीराम दरबार की स्थापना करें।

कुंभ राशि 
धन की बचत के योग कम रहेंगे। कुटुम्ब के व्यक्तियों से परेशानी अनुभव करेंगे। वाणी में संयम बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गुप्त कार्य में प्रगति आएगी।

उपाय -
अपने कुलदेवता या देवी का ध्यान करें।
किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें।

मीन राशि 
स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अतिपरिश्रम से बचें। जीवनसाथी की मदद मिलने से राहत मिलेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। वैवाहिक समस्या का निदान होगा।

उपाय -
गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद लें और सम्मान करें।
किसी शिव मंदिर में पुजारी को दक्षिणा दें।
गणेशजी के मंदिर में सवा पाव खड़े मूंग हरे कपड़े में बांधकर रख आएं।

Created On :   13 Feb 2019 7:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story