किसानों से बोले पीएम : 70 सालों में कांग्रेस ने किसानों को कभी मान नहीं दिया

किसानों से बोले पीएम : 70 सालों में कांग्रेस ने किसानों को कभी मान नहीं दिया
हाईलाइट
  • पंजाब के मुक्तसर जिले में किसानों से किया संवाद।
  • पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान कल्याण रैली को किया संबोधित।
  • विपक्षी दलों ने मोदी की किसान रैली पर साधा निशाना।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में किसानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है भारत देश में पंजाब एक ऐसा प्रांत है जिसने खुद से पहले देश के लिए सोचा है। देश की सुरक्षा, फसलों की पैदावार और श्रम उघम के क्षेत्र में पंजाब देश के अन्य राज्यों को प्रेरणा दी है। पंजाब एक ऐसा राज्य है जिसकी वीरता और साहस की चर्चा पूरे देश में हमेशा से होती आई है। पीएम मोदी ने कहा पिछले चार साल में जिस प्रकार से देश के किसानों ने रिकॉर्ड पैदावार करने अन्न भंडारों को भरा है उसके लिए मैं देश के किसानों को नमन करता हूं। हर स्थिति में पंजाब के किसानों ने मेहनत की है, लेकिन कांग्रेस कभी भी पंजाब के किसानों को उनका मान नहीं दियाय़ कांग्रेस पार्टी किसानों को वोट बैंक समझती है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 70 साल के इतिहास में किसानों की नहीं सिर्फ एक परिवार की चिंता की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने एमएसपी का अपना वादा पूरा किया है, लगात का डेढ़ गुणा मूल्य सुनिश्चित किया है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पंजाब के मुक्तसर जिले में अकाली दल के साथ किसानों ने  14 फसलों को समर्थन मूल्य बढ़ाने पर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। रैली में पीएम मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

 

 


Related image

 



पंजाब सरकार के मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा है कि पीएम मोदी को इस रैली को सफल बनाने के लिए अकाली दल पुरजोर तरीके से तैयारियां करने में लगा है, लेकिन पंजाब की जनता और किसान दोनों जानते है कि मोदी सरकार दावे और वादे की सरकार है। जनता को पता है कौन सी पार्टी उसके हित में है। उन्होंने आगे कहा है कि अगर मोदी सरकार सोच रही है कि वह किसानों का एमएसपी को बढ़कर बहुत बड़ा फायदा दे रही है तो ये गलत है। एमएसपी किसानों के लिए मोदी सरकार की दी हुई लॉलीपॉप जैसी है। अगर सरकार किसानों के प्रति गंभीर है तो केंद्र सरकार किसानों का कर्जा माफ करें। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे, जो कि उसने 2014 के चुनावी वादों में किसानों को लेकर किया था।

 


Image result for भारत भूषण पंजाब मंत्री

 



मंत्री भारत भूषण ने तंज भरे अंदाज में कहा कि ये मोदी सरकार है मनमोहन सरकार नहीं जो किसानों का कर्ज माफ कद दे। पीएम मोदी की रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी ने भी निशाना साधा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता कंवर संधू ने रैली पर होने जा रहे हैं खर्चे को लेकर सवाल किया है। क्या जो खर्च मोदी सरकार रैली पर खर्च करने जा रही है अगर पैसे का उपयोग किसानों की आर्थिक हालात को सुधारने में नहीं कर सकती थी ? संधू ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ वोट बैंक की जमीन तलाशने में जुटी है।

 

Image result for आम आदमी पार्टी के नेता कंवर संधू

 


मोदी सरकार की ओर से पंजाब में रैली पर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे हमलो के बीच पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल बचाव में आए हैं। उन्होंने पीएम मोदी की रैली को लेकर कहा है कि यह एक ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें 3 राज्यों के किसान इस रैली को सफल करने के लिए पहुंचेंगे। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एमएसपी को बढ़ाने जा रही है। 


 


 

Created On :   11 July 2018 3:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story