UP सरकार में मंत्री राजभर बोले: BJP करवा सकती है दंगा, संभलकर रहें

Minister of up govt Om prakash Rajbhar said, bjp can do riots
UP सरकार में मंत्री राजभर बोले: BJP करवा सकती है दंगा, संभलकर रहें
UP सरकार में मंत्री राजभर बोले: BJP करवा सकती है दंगा, संभलकर रहें
हाईलाइट
  • 21 फरवरी से होगी दंगों की शुरुआत: राजभर
  • डेन कोट्स की रिपोर्ट का किया जिक्र
  • भाजपा पर राजभर का निशाना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा है। एक रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी दंगे भड़का सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में ये चेतावनी दी है।

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख डेन कोट्स की रिपोर्ट का जिक्र किया था, हालांकि कोट्स ने कहा था कि यदि भाजपा राष्ट्रवाद पर ज्यादा जोर देती है तो भारत में दंगे भड़क सकते हैं। बांसडीह क्षेत्र के सैदपुरा गांव में भाजपा पर हमला करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा देश में दंगे करवा सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम के नाम लड़ाई न करें। दंगों में सिर्फ आम आदमी मारे जाते हैं, नेता नहीं।

कुंभ मेले के दौरान हुई संतों की बैठक के बारे में राजभर ने कहा कि वो भी दंगों के मूड में आ गए हैं। वो लोग 21 फरवरी से दंगों की शुरुआत कर देंगे। हमें सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ये बहुत ही खतरनाक लोग हैं। वो लोग वोटों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन हम सभी के एकजुट रहने की अपील करते हैं। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए साधु संतों ने 21 फरवरी को कूंच करने का ऐलान किया है। हाल के दिनों में राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है, वो पिछले महीने हुई कुंभ कैबिनेट की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे।

 

 

 

Created On :   2 Feb 2019 3:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story