हरियाणा: घर से अगवा कर नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता ने किया सुसाइड

हरियाणा: घर से अगवा कर नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता ने किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, मेवात। हरियाणा में मेवात जिले के नूह में एक गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात 8 लोगों ने 17 साल की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

गांव के लोगों ने किया घर से अगवा 

पीड़िता 12वीं क्लास की छात्रा थी जो सोहना के पास नूह के खोर बोसाई गांव में रहती थी। घटना वाले दिन वो घर पर अकेली थी। तभी उसी गांव के 8 लोग दो बाइक और एक कार पर सवार होकर आए और लड़की को जबरन उठा ले गए। लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद सोमवार की उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। 

सुनसान इलाके में ले जाकर बनाया हवस का शिकार  

पुलिस के मुताबिक  रविवार को आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर उसे सुनसान स्थान पर ले हवस का शिकार बनाया। सोमवार को पीड़िता के चचेरे भाई ने उसे घर के बाहर पाया। जिसके बाद उसने पीड़िता के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। बाद में पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार वालों के मुताबिक आरोपियों ने केस खत्म करने का दबाव भी बनाया था।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल आठों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने और पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने टीम बनाकर मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

 

गुड़गांव में भी हुआ गैंगरेप

हरियाणा के गुड़गांव से ही गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है। सोहना गुड़गांव रोड पर एक ऑटो चालक ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक युवती रात के वक्त ऑटो से घर जा रही थी। तभी रास्ते में ऑटो चालक ने कुछ और लोगों को बैठा लिया फिर उसके मुंह पर कपड़ा बांध कर सूनसान इलाके में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

 

हालांकि आरोपी ड्राइवर की शिनाख्त हो गई है लेकिन अभी तक आरोप पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Created On :   3 May 2018 7:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story