जोरामथंगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ

MNF chief leader Jogarmthanga sworn in as a chief minister of Mizoram on Saturday
जोरामथंगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ
जोरामथंगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपथ
हाईलाइट
  • मिजो नेशनल फ्रंट ने 40 में से 26 सीटें जीती
  • जोरामथंगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ
  • मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

डिजिटल डेस्क, आइजोल। मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित कर दिए गए थे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एमएनएफ के प्रमुख नेता जोरमथंगा ने शनिवार को मिजोरम के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। जोरामथंगा का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे हुआ। इससे पहले जोरामथंगा ने गुरुवार को मंत्री पद के लिए निर्वाचित विधायकों के नाम राज्यपाल को भेज दिए थे। एमएनएफ विधायक दल के सचिव लालरूतकिमा ने यह जानकारी दी। वहीं लालरिनावमा को मिजोरम विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर घोषित किया गया है।

मंत्रियों की संख्या तय नहीं
मिजोरम में फिलहाल मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की संख्या तय नहीं हुई है। मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने बुधवार को आधिकारिक रूप से मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने का न्योता दिया था। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने अगले मंगलवार को नई विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए समन जारी किया है। यह सत्र 39 नए विधायकों के शपथ लेने तक तीन और उससे ज्यादा दिन तक चल सकता है।

एमएनएफ के पास 26 सीट
40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट को 26 सीटें मिली हैं। वहीं जोरामथंगा ने यह भी साफ कर दिया था कि वे भाजपा के एकमात्र विधायक बुद्धधन चकमा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करेंगे। एमएनएफ, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस में शामिल है। मिजोरम में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में महज 5 सीटें ही मिल सकी। पिछली चुनावों में कांग्रेस 40 में से 34 सीटों पर विजयी हुई थी।

ऐसे हुआ शपथ ग्रहण 
लालरूतकिमा ने बताया कि शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान की धुन बजाना, बाइबिल पढ़ाना, फिर प्रार्थना करना भी प्रस्‍तावित था। मिजोरम में मंगलवार को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिजो नेशनल फ्रंट ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

 

 

Created On :   15 Dec 2018 7:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story