कासगंज के गंजडुंडवारा में मस्जिद में आगजनी, फिर तनाव का माहौल

mosque door fired by rowdy people in Ganjdundwara town kasganj
कासगंज के गंजडुंडवारा में मस्जिद में आगजनी, फिर तनाव का माहौल
कासगंज के गंजडुंडवारा में मस्जिद में आगजनी, फिर तनाव का माहौल

डिजिटल डेस्क, कासगंज। एक बार फिर से कासगंज जनपद के कस्बा गंजडुंडवारा में माहौल बिगाड़ने की कोशश की गई है। सब्जी मंडी के पास एक वर्ग विशेष के धर्म स्थल को निशाना बनाया गया है। धर्म स्थल में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उपद्रवी लोगों ने आज तड़के एक मस्जिद के दरवाजा को आग के हवाले कर दियाधर्म स्थल के किवाड़ में आग लगाई है। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में फिर से तनाव का माहौल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

कासगंज हिंसा: योगी के मंत्री के विवादित बोल-"छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं"

 

1990 में भी भड़का था दंगा

 

घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने शांति का माहौल बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है। बता दें कि ये वही गंजडुंडवारा कस्बा है, जहां 4 दिसंबर 1990 में दंगा भड़का था। गंजडुंडवारा के दंगे के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे थे। तब से गंजडुंडवारा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहता है। कासगंज दंगे के बाद से ही प्रशासन गंजडुंडवारा को लेकर अंदर ही अंदर अलर्ट रह रहा था। सोमवार को धर्म स्थल में आगजनी की घटना ने फिर से माहौल में गर्मी ला दी है।

 

Image result for kasganj arrested

 

RAF और PAC अलर्ट

 
गंजडुंडवारा में पुलिस और आरएएफ एवं पीएसी को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस के पहुंचने पर संस्था अध्यक्ष की गिरफ्तारी की अफवाह फैल गई, गिरफ्तारी से बचने को तिरंगा यात्रा के आयोजक रात में घर से गायब हो गए। संरचना संस्था ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की थी। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। तिरंगा यात्रा की स्वीकृति नहीं दी गई है। उसी को लेकर नोटिस तामील कराए गए हैं।

 

कासंगज पर सियासत : वीएचपी की आगरा में तिरंगा यात्रा, कांग्रेस टीम रोकी गई


बता दें कि तिरंगा यात्रा के दौरान 26 जनवरी को चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या के बाद पांच दिनों तक शहर दंगों की आग में सुलगता रहा। पुलिस ने चंदन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलीम के साथ ही 100 से अधिक लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

Created On :   5 Feb 2018 5:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story