रत्नागिरी के बीच पर पिकनिक मनाने आए परिवार के 6 लोगों की समुद्र में डूबने से मौत

Mumbai Borivali family six people drowned in sea Ratnagiri beach
रत्नागिरी के बीच पर पिकनिक मनाने आए परिवार के 6 लोगों की समुद्र में डूबने से मौत
रत्नागिरी के बीच पर पिकनिक मनाने आए परिवार के 6 लोगों की समुद्र में डूबने से मौत

डिजिटल डेस्क, रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में बीच पर पिकनिक मनाने गए 6 लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डूबने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। पूरा परिवार छुट्टी में रत्नागिरी घूमने आया था। मुंबई के बोरीवली इलाके की रहने वाली डिसूजा फैमिली के सदस्य यहां के आरेवारे बीच पर सैर-सपाटे के लिए गए हुए थे। इसी बीच समुद्र के पानी का स्तर बढ़ गया और तेज आई लहर में केनेथ डिसूजा, मोनिका डिसूजा, सनोमी डिसूजा, रेंचर डिसूजा और मैथ्यू डिसूजा डूब गए। परिवार की ही एक सदस्य रीता डिसूजा इस हादसे का शिकार होने से बच गईं।

 

 

घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर गोतोखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घूमने आए लोगों को पानी में आगे नहीं जाने की चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया था, जिस वजह से यह हादसा घटित हुआ।

Created On :   3 Jun 2018 6:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story