मुंबई में बड़ा हादसा, भरभराकर गिर पड़ा फुटओवर ब्रिज, देखें हादसे की तस्वीरें
By - Bhaskar Hindi |15 March 2019 12:39 AM GMT
मुंबई में बड़ा हादसा, भरभराकर गिर पड़ा फुटओवर ब्रिज, देखें हादसे की तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिणी मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर फुटओवर ब्रिज गिरने से 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान किया गया है। फुटओवर ब्रिज अचानक कैसे ढह गया इसकी भी जांच के आदेश दिेए गए हैं। कुछ समय पहले ही इस ब्रिज का ऑडिट किया गया था। ऑडिट करने वाली कंपनी ने ब्रिज में मामूली मरम्मत की जरुरत बताई थी। ऐसे में अब ऑडिट रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि अब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि आखिर किसकी लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ।
Created On :   14 March 2019 6:10 PM GMT
Next Story