मुंबई मैराथन: इथियोपिया, किनिया व अफ्रीका के रनर्स के बीच होगा मुख्य मुकाबला 

Mumbai Marathon: Competition between Ethiopia, Kenya and Africas runners
मुंबई मैराथन: इथियोपिया, किनिया व अफ्रीका के रनर्स के बीच होगा मुख्य मुकाबला 
मुंबई मैराथन: इथियोपिया, किनिया व अफ्रीका के रनर्स के बीच होगा मुख्य मुकाबला 
हाईलाइट
  • ईनामी राशि होगी 45000 डॉलर।
  • पिछले साल शीर्ष पर रहे थे टी गोपी और सुधा सिंह।
  • रविवार को होगी 16वें मुंबई मैराथन की शुरुआत।

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई मैराथन की तैयारियां पूरी हो गई है। रविवार को होने वाले 16वें मुंबई मैराथन में जीत के लिए मुख्य मुकाबला इथियोपिया, कीनिया और अफ्रीका के शीर्ष धावकों के बीच होगा। मैराथन की कुल ईनामी राशि 405000 डॉलर है। मुख्य विजेता को 45 हजार डॉलर मिलेंगे। पिछले साल इथियोपिया के धावकों अबीरा कुमा और अमाने गोबीना ने महिला और पुरुष वर्ग के खिताब जीते थे। कुमा का रिकार्ड भाग ले रहे खिलाड़ियों में सबसे बेहतर है। पिछले साल अप्रैल महीने में रोटरडम मैराथन में उन्होंने दो घंटे पांच मिनट 50 सेकंड का समय लिया था। हालांकि उन्हें कीनिया के जैकब केंडगोर, एलिजा केमबोई और कॉसमस लैगत और अपने ही देश के अयचीव वेंटी से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस खिलाड़ियों का निजी प्रदर्शन भी दो घंटे आठ मिनट 15 सेकंड से कम है।  

क्या खिताब बचा पाएंगी अमाने
खिताब बचाने के लिए उतरने वाली अमाने ने 2018 में एशिया की सबसे बड़ी आईएएएफ गोल्ड लेबल रोड रेस जीती है। 36 साल की इस खिलाड़ी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 21 मिनट 51 सेकंड है। इस कोर्स का रिकार्ड कीनिया की वालेंटिना किपकेटेर के नाम है, जिन्होंने 2013 में दो घंटे 24 मिनट 33 सेकंड का समय लिया था। अमाने को पिछले साल के प्रदर्शन को दोहराने के लिए दिनकेश मेकाश (2014-15 की चैम्पियन) और शुको गेनेमो (2016 की चैम्पियन) की चुनौती से पार पाना होगा।

कितने सफल होंगे भारतीय धावक
भारतीय धावकों में पिछले साल शीर्ष पर रहे टी गोपी और सुधा सिंह एक बार फिर अपनी सफलता दोहराना चाहेंगे। पुरूषों में गोपी को नितेंद्र सिंह रावत और करण सिंह से चुनौती मिलेगी। रावत ने 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में दो घंटे 15 मिनट और 18 सेकंड का समय लिया था और उनके नाम हाफ मैराथन का राष्ट्रीय रिकार्ड भी है। करण ने हाल में वसई विरार मैराथन में दो घंटे 22 मिनट और 17 सेकेंड का समय लिया था।

महिलाओं में मुख्य मुकाबला 2018 के एशियाई खेलों में स्टेपलचेज में रजत पदक विजेता रही सुधा सिंह और मुंबई मैराथन में दो बार भारतीयों में शीर्ष पर रही ज्योति गावते के बीच होने की संभावना हैं। मैराथन के शीर्ष तीन भारतीय को क्रमश: पांच लाख, चार लाख व तीन लाख रुपए की इनामी राशि मिलेगी। 

Created On :   19 Jan 2019 1:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story