मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: रेप केस में CBI को बड़ी कामयाबी, मधु समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

muzaffarpur shelter home case: Saista Praveen alias madhu has been arrested by cbi
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: रेप केस में CBI को बड़ी कामयाबी, मधु समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: रेप केस में CBI को बड़ी कामयाबी, मधु समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
हाईलाइट
  • मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में CBI ने दो को किया गिरफ्तार
  • डॉ अश्विनी कुमार और शाइस्ता परवीन उर्फ मधु को किया गया गिरफ्तार
  • ब्रजेश ठाकुर की करीबी रही हैं शाइस्ता परवीन

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को एक बड़ी सफलता मिली है। CBI ने मंगलवार को मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की करीबी शाइस्ता परवीन उर्फ मधु समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CBI ने मधु से पुछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया। इसके अलावा CBI ने डॉ अश्विनी कुमार को भी गिरफ्तार किया है। CBI ने कहा कि मधु की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। 

 

 

CBI के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जांच के दौरान पाया कि मधु शेल्टर होम में मौजूद बच्चों को यौन संबंध रखने के तरीके पढ़ाती थी। मधु आरोपी ब्रजेश के सभी NGO की देखभाल करती थी। मधु खुद CBI के सामने पेश होने पहुंची थी। गिरफ्तारी से पहले मधु ने कहा, "मैं CBI को इस मामले को लेकर सहयोग करने को तैयार हूं। मैं छिपी नहीं थी, बिहार में ही थी। मेरे पास छिपने का कोई कारण नहीं था। मुझे इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। शेल्टर होम और कुछ NGO संभालने के बावजूद मैं यह नहीं कह सकती कि ब्रजेश किसी अवैध गतिविधि में शामिल था या नहीं।"

मधु ने कहा, "मैं न तो इस मामले में आरोपी हूं और न ही मेरे खिलाफ कोई वारंट है। मैंने CBI से मिलने का फैसला किया क्योंकि जांच करने वाले मेरे घर तक पहुंच गए थे और इससे मेरे परिवार को परेशानी हो रही थी।" मधु के अलावा CBI ने एक और आरोपी डॉ. अश्विनी कुमार को भी गिरफ्तार किया। अश्विनी पर नाबालिग लड़कियों को ड्रग्स का इंजेक्शन देने का आरोप है। 

 

 

क्या है मामला?
मुजफ्फरपुर के एक शेल्टर होम में 34 बच्चियों से रेप की बात सामने आई थी। लड़कियों के साथ हुई इस दरिंदगी का खुलासा मुंबई स्थित टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की रिपोर्ट में हुआ था। मामला सामने आने के बाद शेल्टर होम को संचालित करने वाले गैर-सरकारी संगठन (NGO) को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इस मामल में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CBI इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Created On :   20 Nov 2018 4:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story