भारत का एक ऐसा रहस्यमयी किला जहां से पूरी बारात हो गई थी अचानक गायब

mysterious garhkundhar fort of India
भारत का एक ऐसा रहस्यमयी किला जहां से पूरी बारात हो गई थी अचानक गायब
भारत का एक ऐसा रहस्यमयी किला जहां से पूरी बारात हो गई थी अचानक गायब

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई रहस्यमयी किले मौजूद हैं। इनमें कई रहस्य भी भरे हैं, लेकिन इनके रहस्य के बारे में कभी किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। क्योंकि इन रहस्यों का पता लगाना किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में कई बार इनका रहस्य रहस्य बनकर ही रह जाता है। लेकिन आज हम आपको भारत के एक रहस्यमयी किले के बारे में बताने जा रहे हैं।

हम जिस रहस्यमीय किले की बात कर रहे हैं, वो है गढ़कुंडार का किला। ये किला उत्तर प्रदेश के झांसी से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये किला 5 मंजिला है जिसे 11वीं सदी में बनाया गया था। इस किले की खास बात ये है कि इसकी 3 मंजिल ऊपर हैं, लेकिन बाकी 2 मंजिल जमीन के नीचे हैं।

इस किले को 1500 से 2000 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन किसने और क्यों इस किले को बनवाया इसके बारे में किसी के पास पर्याप्त जानकारी नहीं है। हालांकि, यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा है।

गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमयी किले में होती है। आसपास के लोग बताते हैं कि, काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बरात आई थी। बरात यहां किले में घूमने आई। घूमते-घूमते वो लोग बेसमेंट में चले गए, जिसके बाद वो रहस्यमयी तरीके से अचानक गायब हो गए। उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका।

इसके बाद भी कुछ इस तरह की घटनाएं हुईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया। ये किला भूल-भूलैय्या की तरह है। ये किला लोगों को भ्रमित भी करता है। जैसे कि 4-5 किलोमीटर दूर से तो ये किला दिखता है, लेकिन पास आते-आते ये दिखना बंद हो जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से ये एक बेजोड़ नमूना है।

Created On :   5 Dec 2019 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story