विशेष राज्य की मांग: महात्मा गांधी को फूल अर्पित कर भूख हड़ताल पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

विशेष राज्य की मांग: महात्मा गांधी को फूल अर्पित कर भूख हड़ताल पर बैठे चंद्रबाबू नायडू
हाईलाइट
  • केंद्र सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: नायडू
  • पिछले साल एनडीए गठबंधन से अलग हुए थे नायडू
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपेगे ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सोमवार को दिल्ली के आंध्र भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नायडू आंध्र को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। नायडू धरने के अगले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भी देंगे।

बता दें कि आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्रा को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया था, जिसके कारण चंद्रबाबू नायडू नाराज चल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से भी नाता तोड़ लिया था।

दिल्ली में एक दिन का धरना

नाडयू के साथ आंध्र प्रदेशस के कई मंत्री, पार्टी के विधायक कई एमएलसी और सांसद भी मौजूद हैं। हड़ताल में सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और राज्य कर्मचारी संघों के सदस्य भी शामिल हैं। नायडू दिल्ली में दीक्षा रैली का आयोजन भी करेंगे, उनकी रैली में शामिल होने देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। आंध्र सीएम का कहना है कि राज्य से किए गए वादों में से केंद्र ने कोई भी पूरा नहीं किया गया है।

नायडू को मिला कई नेताओं का साथ

 

 

Created On :   11 Feb 2019 4:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story