लेटेस्ट फीचर्स के ​साथ जल्द लॉन्च होगा TVS का ये नया स्कूटर

New TVS Jupiter Grande edition is expected to be launch in India
लेटेस्ट फीचर्स के ​साथ जल्द लॉन्च होगा TVS का ये नया स्कूटर
लेटेस्ट फीचर्स के ​साथ जल्द लॉन्च होगा TVS का ये नया स्कूटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अपने पॉपुलर स्कूटर Jupiter के नए वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस स्कूटर को Jupiter Grande 5G नाम से लॅन्च करेगी। ऑफिशल लॉन्च से पहले ही TVS Jupiter Grande 5G को कुछ डिलरशिप्स पर स्पॉट किया गया है। इससे नए Jupiter की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। TVS के इस स्कूटर में जिसमें नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में नए कलर का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि नए Jupiter की कीमत करीब 2 हजार रुपए तक बढ़ सकती है। मौजूदा Jupiter ZX डिस्क की कीमत 56,488 रुपये एक्स शोरूम, दिल्ली है।नए Jupiter का मुकाबला सबसे अधिक बिकने वाले स्कूटर होंडा ऐक्टिवा से होगा। बता दें कि जून 2018 में होण्डा ने एक्टिवा के 5जी वर्जन को लॉन्च किया है।

इंजन
एक रिपोर्ट के मुताबिक नए Jupiter के इंजन में किसी तरह का कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा स्टैंडर्ड Jupiter का 109.7cc इंजन ही दिया जाएगा। यह इंजन 8hp का पावर और 8Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की मानें तो यह स्कूटर 62 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 

लुक
बात करें लुक की तो Jupiter Grande 5G का लुक Jupiter Standard जैसा ही होगा। इसमें स्टैंडर्ड वेरियंट वाले एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, रिजर्व फ्यूल इंडिकेटर, अंडरसीट मोबाइल चार्जर, पार्किंग ब्रेक और पास लाइट स्विच जैसे फीचर्स रहेंगे। इसका ड्रम ब्रेक वेरियंट कन्वेंशनल अलॉय वील सपॉर्ट के साथ और डिस्क ब्रेक वेरियंट मशीन्ड अलॉय वील और अजस्टेबल मोनोशॉक के साथ आएगा। 

नए फीचर्स
नए Jupiter में LED हेडलाइट जैसै कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें फ्यूल गेज के लिए डिजिटल डिस्प्ले के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। नए जूपिटर में ट्रिप मीटर और क्लॉक भी मिलेगा। इसके के सीट कवर में कल्ट-लाइक फिनिश दिया गया है। 
 
 

Created On :   2 Oct 2018 4:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story