NTPC हादसे में पीड़ित लोगों से मिलकर राहुल गांधी ने दर्द बांटा

NTPC blast: Rahul Gandhi to leave for RaeBareli, meet the injured
NTPC हादसे में पीड़ित लोगों से मिलकर राहुल गांधी ने दर्द बांटा
NTPC हादसे में पीड़ित लोगों से मिलकर राहुल गांधी ने दर्द बांटा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी अपना गुजरात दौरा बीच में छोड़कर NTPC प्लांट में बुधवार को हुए हादसे में पीड़ित लोगों से मिलने के रायबरेली पहुंच चुके हैं। बुधवार को उत्तरप्रदेश में ऊंचाहारा के NTPC प्लांट में बॉयलर फट गया था, जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को ही ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया था और जानकारी दी थी कि वो गुजरात दौरे को छोड़कर कुछ देर के लिए रायबरेली पीड़ितों से मिलने आएंगे। बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी लोकसभा सांसद हैं और ये कांग्रेस की परंपरागत सीट है। 

 

 

 

 

 

राहुल ने ट्वीट के जरिए जताया था दुख

देर शाम हुए इस हादसे के बाद कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने ट्विटर पर दुख जताते हुए लिखा था, "रायबरेली NTPC प्लांट की घटना से मन विचलित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। प्रशासन से आग्रह है घायलों को तत्काल मदद दी जाए।" इसके बाद अगले ट्वीट में राहुल ने कहा था "NTPC में हुए हादसे की वजह से मैं कल यानी गुरुवार को रायबरेली पहुंचूंगा। इसके बाद दोपहर में मैं गुजरात नवसर्जन यात्रा में शामिल होऊंगा।" 

 

 

 

क्या हुआ था बुधवार को? 

बुधवार को रायबरेली की NTPC प्लांट का बॉयलर फट गया था। प्लांट की 6 नंबर यूनिट के बॉयलर फटने से अब तक 25 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त प्लांट में 500 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रायबरेली डीएम संजय खत्री ने बताया था कि NTPC प्लांट में प्रेशर के कारण पाइप फटने से यह हादसा हुआ।

योगी सरकार करेगी 2 लाख की मदद

 

 

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए और घायलों को 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

Created On :   2 Nov 2017 4:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story