जब नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी गाना रिंकिया के पापा

जब नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी गाना रिंकिया के पापा

डिजिटल डेस्क। भोजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना "रिंकिया के पापा" तो आपको याद ही होगा। साल 2002 में मनोज तिवारी ने इस गाने को गाया था। तब उनका ये गाना इतना हिट हुआ कि इस गाने ने पूरे देश में तूफान मचा दिया था। भोजपुरी आदमी हो चाहे कोई और सभी उनके इस गाने को आज भी काफी ज्यादा पंसद करते हैं। एक बार फिर से उनका ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने "रिंकिया के पापा" गाने को अपने अंदाज में और एक नए तरीके से गाया है। सोशल मीडिया पर जो काफी छाया हुआ है।  

जिस तरह से सिंगर सैमुअल सिंह ने अपनी आवाज और अंदाज में यह गाना गाया है उसे सुनके आपको भी बेहद मजा आएगा। नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें इंडियन गाने बहुत पंसद आते हैं।

बताया जाता है साल 2012 में सैमुअल सिंह कैंसर के इलाज के लिए इंडिया आए थे, लेकिन यहां आके उन्हें इंडियन म्युजिक से प्यार हो गया। इसी के चलते वे पंजाबी और भोजपुरी गानों को पंसद करने लगे, जिसके बाद सैमुअल ने इन गानों को अपनी आवाज में एक नये वर्जन में गाया। इसके बाद जयपुर की एक यूनिवर्सिटी में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह का गाना गाया जहां लोगों से मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए उन्होंने तह किया कि वे आगे भी इस तरह का काम करते रहेगें।

सिंगर सैमुअल सिंह ने इससे पहले भी पंजाबी सॉन्ग "दारु बदनाम करती" को भी अपनी आवाज में गाया था। जिसे अब तक 9 लाख से भी ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। सोशल मीडिया की रिपोर्टस की मानें तो नेहा कक्क्ड़ जब अपने किसी शो के लिए नाइजीरिया गईं थीं। तब इसी तरह करीब एक महीने पहले सैमुअल ने नेहा का भी एक लाइव वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।  

Created On :   11 Jan 2019 9:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story