जवारे विसर्जन जुलूस पर मधुमक्खी का हमला, एक मौत, दर्जनों घायल

One people death and many injured in bee attack sukhari kala news
 जवारे विसर्जन जुलूस पर मधुमक्खी का हमला, एक मौत, दर्जनों घायल
 जवारे विसर्जन जुलूस पर मधुमक्खी का हमला, एक मौत, दर्जनों घायल

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के ग्राम सुखारीकला में बुधवार की शाम जवारे विसर्जन के दौरान लोगों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बताया गया है जिस मार्ग से जुलूस निकल रहा था वहां एक पेड़ पर मधु मक्खियों का छत्ता लगा था । जूलूस में चल रहे अग्रिकुंड से उठ रहे धुएं से मक्खियां भिनभिनाने लगीं और आक्रामक होकर लोगों पर हमला कर दिया।

महुआ के पेड़ पर लगा था छत्ता
बताया जा रहा है कि अहिरवार परिवार द्वारा रखे गए जवारे का विसर्जन सुखारी तालाब में किया जा रहा था। जवारे विसर्जन के कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए थे। इस दौरान तालाब के पास स्थित महुआ के पेड़ में लगे मधुमक्खी की छत्ते की मक्खियां बिफरा गई। सैकड़ों की तादाद में मक्खियों के हमले में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हमले में नन्हेवीर पिता बसोली (65) गंभीर रुप से घायल था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदनियाबाई अहिरवार, 24 वर्षीय मुकेश अहिरवार के चेहरे और शरीर पर भी मक्खियों ने बुरी तरह से काटा है। इनके अलावा अन्य लोगों को भी मक्खियों के काटने की वजह से अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

मधुमक्खियों के हमले में घायल
बीएमओ डॉ.अर्चना कैथवास ने बताया कि मधुमक्खियों के काटने से छुई निवासी 60 वर्षीय गणेशाबाई पिता झीना, राजकुमार पिता हरि निवासी सुखारी, संतोष पिता हल्कू अहिरवार अमरवाड़ा, अमरलाल पिता रामभरोस अहिरवार निवासी अटामा, जितेन्द्र पिता जबरू निवासी सुखारी, नबल पिता सुखचैन अहिरवार निवासी किशनटोला, सतीश पिता हल्कू अहिरवार अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती किए गए है। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। 
 

Created On :   18 April 2019 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story