पाकिस्तान के अखबार ने पुलवामा अटैक को बताया आजादी की लड़ाई, जाहन्वी ने लगाई लताड़

पाकिस्तान के अखबार ने पुलवामा अटैक को बताया आजादी की लड़ाई, जाहन्वी ने लगाई लताड़

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पुलवामा अटैक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर ने पाकिस्तान के एक अखबार पर गुस्सा जाहिर किया। दरअसल, इस अटैक के बाद पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार ने पुलवामा हमलें को आजादी की लड़ाई बताया। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने आर्टिकल का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही इस आर्टिकल को प्रोपेगैंडा लेख बताते हुए, इसकी कड़ी निंदा की। 

जाहन्वी कपूर ने आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा "गुस्सा होने के कई और कारण हैं लेकिन एक वजह जो मुझे सबसे ज्यादा परेशान कर रही है वो ये है कि हमारे जवानों को अपने लिए लड़ने का मौका भी नहीं मिला। इस पोस्ट में दूसरी तस्वीर उस प्रोपेगेंडा आर्टिकल की है जो पुलवामा हमले को आजादी की लड़ाई बता रहा है। ये बेहद त्रासदी भरा और गैर जिम्मेदाराना है कि सच्चाई को मीडिया का एक हिस्सा अपने पॉलिटिकल एजेंडे को साधने के लिए तोड़-मोड़ कर पेश कर रहा है। भारत के शहीद जवानों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करुंगी।"

आपको बता दें कि बीते गुरूवार जम्मू कश्मीर में हुए इस हमले के बाद पूरे देश को झटका लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष ने भी इस हादसे की ​निंदा करते हुए, इसे एक कायराना हरकत बताई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके विरोध में कई प्रतिक्रिया भी और बदले की मांग की। जाहन्वी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जाहन्वी जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स नज़र आएंगे। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। 

Created On :   17 Feb 2019 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story