पाकिस्तान के इन अजीबों-गरीब कानूनों को नापसंद करते हैं लोग

People of Pakistan do not like these laws of government
पाकिस्तान के इन अजीबों-गरीब कानूनों को नापसंद करते हैं लोग
पाकिस्तान के इन अजीबों-गरीब कानूनों को नापसंद करते हैं लोग

डिजिटल डेस्क। अपनी ऊल-जुलूल और नापाक हरकतों की वजह से पाकिस्तान पूरी दुनिया में वैसे ही काफी फेमस है। उस पर से यहां कुछ ऐसे ऊल-जुलूल से कानून भी हैं, जिनके कारण पाकिस्तान का दुनियाभर में मजाक बनता रहता है। अब ऐसे अजीबोगरीब और बेमतलब के कानून जहां होगें, वहां मजाक तो बनेगा ही। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कानून के बारे में...

1. पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को इजराइल जाने के लिए वीजा नहीं देता, क्योंकि पाकिस्तान की नजर में इजराइल एक देश नहीं है। जिस कारण पाकिस्तान अपने नागरिकों को वीजा जारी ही नहीं करता।

2. पाकिस्तान के कानून की बात करें तो यहां बच्चों को अपनी पढ़ाई पर भी टैक्स देना पड़ता है। अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से अधिक खर्च बैठता है, तो उसे सरकार को 5 फीसदी टैस्क देना पड़ता है।

3. पाकिस्तान के कानून के मुताबिक शादी से पहले कोई भी लड़क- लड़की के साथ नहीं रह सकता, क्योंकि इसे यहां अवैध माना जाता है।

4. यहां आप प्रधानमंत्री या किसी भी सरकारी अधिकारी का मजाक नहीं उड़ा सकते। ऐसा करने पर आपको सजा हो भी सकती है। साथ ही भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद भी यहां नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जाता है। 

5. आज के टाइम पर मोबाइल फोन सभी के हाथों में होता है। कई बार हम एक दूसरे का फोन इस्तेमाल भी कर लेते हैं, मगर पाकिस्तान में किसी का फोन बिना इजाजत के छूना गैरकानूनी है। ऐसा करते पकड़े जाने पर 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। 

6.पाकिस्तान में किसी को भी स्पैम मैसेज भेजना गैरकानूनी है। ऐसा करते पकड़े जाने पर आपको 10 लाख रुपए का जुर्माना भर सकता है। 

7.कुछ अरबी शब्दों जैसे-अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी अनुवाद करना यहां गैरकानूनी है। 


 

Created On :   13 Feb 2019 6:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story