नाव में बैठकर पीएम मोदी और मैक्रों ने की गंगा की सैर, 3 KM का सफर किया तय

Pm Modi And French President macron Will visit varanasi ganga
नाव में बैठकर पीएम मोदी और मैक्रों ने की गंगा की सैर, 3 KM का सफर किया तय
नाव में बैठकर पीएम मोदी और मैक्रों ने की गंगा की सैर, 3 KM का सफर किया तय

डिजिटल डेस्क,वाराणसी। चार दिन के दौरे पर भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज वाराणसी में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मैक्रों के साथ नाव में गंगा की सैर की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी नाव में सवार थे। दोनों नेता अस्सी घाट से नाव में बैठे थे और 3 किमी चलने के बाद दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी और फ्रांसिसि राष्ट्रपति मैक्रों ने मिर्जापुर में 650 करोड़ की लागत से बनाए गए सोलर प्लांट का उद्घाटन किया था। बता दें कि वाराणसी में पहली बार जापान के पीएम शिंजो आबे आए थे और यहां आने वाले मैक्रों दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं।


गौरतलब है कि रविवार को फ्रांस प्रेसिडेंट मैक्रों ने अपनी पत्नी के साथ ताज के दीदार किए थे। सोमवार को वो  पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बनारस से प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मिर्जापुर के दादरा कला जाएंगे। जहां सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में जाएंगे, जहां पर पीएम मोदी क्राफ्ट की प्रदर्शनी और कला के बारे में मैक्रों का बताएंगे। इस दौरान मैक्रों गंगा दर्शन समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोनों अस्सी घाट जाएंगे और दशाश्वमेध घाट तक नौकायन करेंगे।

Image result for मोदी मैक्रों


नदेसर पैलेस में विशेष इंतजाम

वहीं मैक्रों और पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए वाराणसी के स्पेशल नदेसर पैलेस में विशेष इंतजाम किए गए हैं। नदेसर पैलेस पहुंचने वाले मोदी और मैक्रों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। साथ ही पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की गई है। नदेसर पैलेस में दोनों नेताओं के खाने के लिए भी खासा इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता सोने की थाली में भोजन करेंगे। खाने में कई प्रसिद्ध व्यजंनों को शामिल किया गया है। बता दें इस पैलेस को 18 वीं सदी के आखिर में महाराजा बनारस ने जेम्स प्रिंसेप के कहने पर मेहमानों के लिए बनवाया था।

Image result for नदेसर पैलेस

 

रविवार को किए ताज के दीदार

वहीं रविवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी पत्नी के साथ ताज के दीदार किए। साथ ही ताजमहल से जुड़ी जानकारियों को जाना। इस दौरान उनके साथ  52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। इस दौरान मैक्रों ने ढोल भी बजाया।  ताजमहल देखने पहुंचे मैक्रों और उनकी पत्नी क्लाउड की अगवानी डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने की। 

Image result for ताज के दीदार मैक्रों

Image result for ताज के दीदार मैक्रों

 

शनिवार को 14 समझौतों पर साइन

वहीं इससे पहले शनिवार को भारत और फ्रांस के बीच रेल, उच्च शिक्षा, रक्षा, पर्यावरण और अंतरिक्ष सहित 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में हिन्द महासागर में अपने दबदबे को बढ़ाने के लिए भी भारत ने फ्रांस के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बताया जा रहा है कि भारत ने यह समझौता चीन को ध्यान में रखते हुए किया है। भारत ने फ्रांस के साथ सैन्य सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इन समझौतों के तहत दोनों देश अपने नेवल बेस को एक-दूसरे के युद्धपोतों के लिए खोलेंगे। बता दें कि चीन कई सारे छोटे देशों को अपने साथ में मिलकर साउथ चाइना सी व हिन्द महासागर पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। चीन की बढ़ती ताकत को देखते हुए इस समझौते को काफी अहम समझौता माना जा रहा है।

Created On :   12 March 2018 2:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story