मासूम के साथ हैवानियत, छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Police arrested the prime accused of rape with 5 year old girl
मासूम के साथ हैवानियत, छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मासूम के साथ हैवानियत, छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारसिवनी थाना के ग्राम डोंगरिया में 5 साल की बच्ची को एक युवक ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। युवक बच्ची को छत पर ले गया और और उसके साथ साथ दुष्कर्म किया। बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है। युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी उन्होंने एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत कराया गया।

रोने की आवाज सुनकर पहुंचे माता-पिता
आरोपी प्रेम सिंघाड़े पिता डॉ. अभिमन्यु सिंघाड़े द्वारा अपने ही घर की छत पर मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम से दुष्कर्म के बाद उसके रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता छत पर पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पकड़ा। पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामले को दर्ज किया है।

आरोपी को मिले सख्त सजा
पंचायत ने मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की निंदा की है। सरपंच लिक्खन बिसेन ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि ऐसे कृत्य करने वालों को सबक मिल सके। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि घटना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मासूम के साथ दुराचार करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद मामले की अग्रिम जांच के लिए उसे एक दिन की पीआर में लिया गया है।

 

Created On :   6 Feb 2019 12:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story