ओबामा, हिलेरी के बाद अब हालीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो को भेजा गया पाइप बम

Police found suspicious packages addressed to Robert De Niro and Joe Biden
ओबामा, हिलेरी के बाद अब हालीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो को भेजा गया पाइप बम
ओबामा, हिलेरी के बाद अब हालीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो को भेजा गया पाइप बम
हाईलाइट
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
  • पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और CNN के दफ्तर में बुधवार को मनीला एन्वलप में मेल के जरिए पाइप बम भेजे गए थे।
  • गुरुवार को दो और पैकेज मिले हैं जिसमें से एक पैकेज हॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर रॉबर्ट डी नीरो को भेजा गया था।
  • दूसरा पैकेज पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जो बिदेन को भेजा गया था।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और CNN के दफ्तर में बुधवार को मनीला एन्वलप में मेल के जरिए पाइप बम भेजे गए थे। अब गुरुवार को दो और पैकेज मिले हैं जिसमें से एक पैकेज हॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर रॉबर्ट डी नीरो को भेजा गया है, जबकि दूसरा पैकेज पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जो बिडन को भेजा गया है। बता दें कि रॉबर्ट डी नीरो राष्ट्रपति ट्रंप के आलोचक भी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये पैकेज लोअर मैनहट्टन के ट्रिबेका में भेजा गया था। यहां पर रॉबर्ट डी नीरो की प्रोडक्शन कंपनी और रेस्टोरेंट हैं। यह पैकेज उसी तरह का है जैसा कि बुधवार को मिले पैकेज थे। इस पैकेज की एक्स रे इमेज से पता चला है कि इसमें भी एक्सप्लोसिव डिवाइस है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले की ​​जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क शहर के उपनगर में हिलेरी और बिल क्लिंटन के घर से बुधवार को एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला था। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के वॉशिंगटन DC स्थित ऑफिस में भी ऐसा ही डिवाइस भेजा गया था। इसके बाद  न्यूयॉर्क के टाइम वार्नर सेंटर में स्थित CNN के ऑफिस में संदिग्ध पैकेज मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद ऑफिस को खाली करा लिया गया थे। जांच के बाद पता चला कि इसमें भी एक्सप्लोसिव डिवाइस ही रखा हुआ था।

बुधवार को मिले पाइप बम की जांच करने के बाद एक लॉ इन्फोर्समेंट अधिकारी ने कहा था कि डिवाइस को 1-इंच-बाय-6-इंच लंबाई के पीवीसी पाइप के साथ बनाया गया है। यह पाइप संदिग्ध पायरोटेक्निक पाउडर और टूटे ग्लास से भरा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि इसमें एक डिजिटल घड़ी के साथ टाइमर और एक बटन बैटरी लगी थी। सभी डिवाइस को FBI की लैब में विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी तत्काल घटनाओं के बारे में बताया गया था। व्हाइट हाउस ने धमकी की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा हक्काबी सैंडर्स ने एक बयान में कहा था, "हम पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन, पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन और अन्य हस्तियों के खिलाफ की गई हिंसक साजिशों की निंदा करते हैं। ये आतंकवादी कृत्य घृणास्पद हैं और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Created On :   25 Oct 2018 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story