President Donald Trump issued advisory for American citizens

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में ना जाने के लिए कहा है। साथ उन्हें भारत-पाक सीमा (LINE OF CONTROL) से 10 किलोमीटर दूर रहने के लिए भी कहा गया  है। इसके साथ ही हमले और रेप जैसे अपराधों को लेकर सचेत रहने की सलाह भी दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बॉर्डर भारी गोलाबारी की संभावना है। अमेरिका ने यह एडवाइजरी लेवल-2 में जारी की है। 

बता दें कि अमेरिका दूसरे देश जाने वाले अपने नागरिकों को चार स्तर में एडवाइजरी जारी करता है। लेवल 2 के तहत अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है जबकि लेवल 1 सामान्य चेतवानी दी जाती है। गंभीर खतरे को देखते हुए लेवल 3 में यात्रा पर विचार करने और लेवल 4 में यात्रा ना करने को कहा जाता है।

अमेरिका की सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न जैसे अपराध पर्यटक स्थल और दूसरी जगहों पर होते हैं। इसके साथ ही बाजार, शॉपिंग मॉल या सरकारी बिल्डिंग्स को लेकर भी चेताया गया है। एडवाइजरी के मुताबिक ऐसी जहों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। यात्रा पर अमेरिकी नागरिकों से सुरक्षा प्लान तैयार रखने को भी कहा गया है। 

Created On :   10 March 2019 7:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story