तनुश्री दत्ता के आरोपों ने मचाई खलबली, प्रियंका-सोनम जैसी एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट, कहा- तुम पर भरोसा है हमें 

Priyanka chopra and Sonam kapoor in support of Tanu Shree Dutta
तनुश्री दत्ता के आरोपों ने मचाई खलबली, प्रियंका-सोनम जैसी एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट, कहा- तुम पर भरोसा है हमें 
तनुश्री दत्ता के आरोपों ने मचाई खलबली, प्रियंका-सोनम जैसी एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट, कहा- तुम पर भरोसा है हमें 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पिछले कई दिनों से बॉलीवुड जगत की सनसनी बनी हुई हैं। तनुश्री बिना डरे एक के बाद एक कई खुलासे कर रहीं हैं। एक्टर नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए। तनुश्री के आरोपों पर बॉलीवुड से काफी तीखे रिएक्शन मिल रहें हैं, लेकिन ये रिएक्शन तनुश्री के खिलाफ भी है और उनके सपोर्ट में भी। दरअसर तनुश्री के आरोपों के बाद कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं, लेकिन बॉलीवुड की कुछ दिग्गज एक्ट्रेस ने उनका साथ दिया है। बता दें, तनुश्री दत्ता के आरोप के समर्थन में अभिनेता फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, स्वरा भास्कर और रिचा चड्ढा आगे आए हैं। इस मामले पर प्रियंका ने कहा है कि फिल्म निर्माताओं ने पाटेकर का समर्थन किया। पत्रकार जेनिस सेक्वेरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना पर लंबा ट्वीट किया। इससे तनुश्री के आरोप पर हिन्दी फिल्म उद्योग के कई सितारे प्रतिक्रिया करने के लिए प्रेरित हुए।

 

 

 

Created On :   29 Sep 2018 4:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story