प्रियंका को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया-पूर्वी उप्र का प्रभार

प्रियंका को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया-पूर्वी उप्र का प्रभार
हाईलाइट
  • प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए उठाया कदम
  • फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी प्रियंका
  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बड़ा पद दिया है, उन्हें उत्तर AICC का महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है, इससे प्रियंका ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के हाथ में ईस्ट यूपी की कमान दी है। आशंका जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पद सौंपने का फैसला लिया गया है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी है। प्रेस रिलीज में लिखा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष ने  महासचिव नियुक्त किया है। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका कार्यभार संभालेंगी। प्रेस रिलीज के मुताबिक केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। इसके साथ वो कर्नाटक के प्रभारी भी बने रहेंगे। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी महासचिव बनाकर पश्चिमी यूपी की कमान दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया गया है। आजाद  को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

पति राबर्ट वाड्रा ने दी बधाई

 

 

Created On :   23 Jan 2019 7:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story