नमस्कार, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं, आप सब से मिलने लखनऊ आ रही हूं

Priyanka Gandhi releases audio message ahead of UP visit
नमस्कार, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं, आप सब से मिलने लखनऊ आ रही हूं
नमस्कार, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं, आप सब से मिलने लखनऊ आ रही हूं
हाईलाइट
  • अपने लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑडियो संदेश जारी किया है।
  • कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की कमान सौंपी है।
  • प्रियंका ने कहा
  • हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नेहरू-गांधी परिवार की बेटी और यूपी की बहू प्रिंयका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की कमान सौंपी है। महासचिव का पद संभालने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ आ रही हैं। यहां पर वह नौ किलोमीटर का मेगा रोड शो करते हुए कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगी। अपने लखनऊ दौरे से पहले प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑडियो संदेश जारी किया है।

प्रियंका गांधी के पास यूपी में 80 में से 43 सीटों की जिम्मेदारी है। 2014 के चुनावों में कांग्रेस ने यहां पर बेहद खराब प्रदर्शन किया था। ऐसे में कांग्रेस ने प्रियंका को नई जिम्मेदारी देते हुए लोगों तक पहुंचने का नया तरीका भी इस्तेमाल किया है। प्रियंका का ये ऑडियो संदेश 30 लाख लोगों तक कॉल के जरिए पहुंचाया गया है।

प्रियंका ने इस ऑडियो संदेश में कहा कि, नमस्कार, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल आप सब से मिलने के लिए मैं लखनऊ आ रही हूं। मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे। मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति सबकी आवाज बुलंद रहेगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें। धन्यवाद।

 

 

जहां प्रियंका को पूर्वांचल क्षेत्र की कमान सौंपी गई है तो वहीं पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास है। प्रियंका की ही तरह कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य का भी एक ऑडिया संदेश जारी किया है। इसे भी 30 लाख लोगों तक कॉल के जरिए पहुंचाया गया है।

सोमवार को प्रियंका जो रोड शो करने जा रही है उसमें उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका चार दिनों तक पार्टी के नेताओं के साथ नेहरू भवन में बैठक करेंगी। नेहरू भवन में प्रियंका के लिए कमरा तैयार हो गया है। जो पहले यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष का ऑफ़िस होता था।

प्रियंका, राहुल और ज्योतिरादित्य सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उसके बाद तीनों नेता नौ किलोमीटर का रोड शो करते हुये प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर जाएंगे। हवाई अड्डा से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक शहर कांग्रेस कमेटी आठ जगह वाड्रा का स्वागत करेगी। तीनों नेता हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निमार्ता डॉ. बी.आर. आम्बेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करेंगे।

Created On :   10 Feb 2019 2:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story