अमेरिका से लौटते ही राजनीति में सक्रिय हो गईं प्रियंका, राहुल के साथ की बैठक

अमेरिका से लौटते ही राजनीति में सक्रिय हो गईं प्रियंका, राहुल के साथ की बैठक
हाईलाइट
  • इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही हैं प्रियंका
  • गुरुवार को कांग्रेस महासचिवों की बैठक में भी रहेंगी मौजूद
  • बेटी का इलाज कराने अमेरिका गई थीं प्रियंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से भारत लौटने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात की है। दरअसल, प्रियंका अपनी बेटी मिराया वाड्रा का इलाज कराने के लिए अमेरिका गई थीं, पहले वो 1 फरवरी को वापस लौटने वाली थीं, लेकिन इलाज में देरी होने के कारण वो 4 फरवरी को वापस आईं।

प्रियंका इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही हैं, उन्हें कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। भारत लौटने के बाद प्रियंका ने तुगलक रोड स्थित राहुल गांधी के घर जाकर उनसे मुलाकात की, और उत्तर प्रदेश की रणनीति पर चर्चा भी की। प्रियंका की मुलाकात के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।  

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के इंचार्ज और पार्टी महासचिवों की बैठक है, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर ये बैठक बुलाई गई है। इससे पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने विधायक दल के नेताओं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी, जिसमें चुनवों की तैयारियों पर समीक्षा की गई थी।

कांग्रेस ने 23 जनवरी को प्रियंका गांधी को महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी थी, जिसके बाद पार्टी उत्तर प्रदेश में अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस के पास वर्तमान में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से केवल दो हैं। माना जा रहा है कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इससे पहले वो कई बार सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने आ चुकी हैं।

 

 

 

 

 

Created On :   5 Feb 2019 5:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story