ट्विटर पर राहुल ने मोदी को पछाड़ा, बने नंबर-1

Rahul gandhi beat modi on twitter, became number one
ट्विटर पर राहुल ने मोदी को पछाड़ा, बने नंबर-1
ट्विटर पर राहुल ने मोदी को पछाड़ा, बने नंबर-1
हाईलाइट
  • ट्विटर पर राहुल का जलवा।
  • पीएम मोदी को पछाड़ा।
  • बजट पर किए ट्वीट को सबसे ज्यादा लोगो ने पसंद किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने में सोशल मीडिया का काफी योगदान रहा। वहीं 2019 के चुनाव से पहले भी सोशल मीडिया का जलवा देखने को मिल रहा है। सियासी दलों के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए है। सभी अपनी पार्टियों के गुणगान और एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं मोदी सरकार के अंतरिम बजट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। ट्विटर पर इसको लेकर काफी बहस हुई। नेताओं और हस्तियों के अंतरिम बजट पर किए गए ट्विट के मामले में राहुल गांधी नंबर-1 पर रहे। राहुल गांधी, भाजपा, नरेंद्र मोदी और पीएमओ के ट्विटर अकाउंट को पीछे छोड़ दिया। 


ट्वीटर के मुताबिक अंतरिम बजट को लेकर जो ट्वीट हुए, उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट पहले स्थान पर था। किसानों को प्रतिदिन 17 रुपए देने की आलोचना करते हुए राहुल ने जो ट्वीट किया, उसे 13,594 बार रिट्वीट और 40 हजार लाइक मिल चुके हैं। 
 

 

 

दूसरे मामले में भाजपा दूसरे स्थान पर रहीं। राहुल के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी ने जो ट्वीट किया, उसे करीब 9,023 बार रिट्वीट किया गया। तीसरे स्थान पर एक पत्रकार का ट्वीट रहा।


 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट चौथे नंबर रहा। पीएम मोदी के ट्वीट को 7,504 बार रिट्वीट किया गया। उनके ट्वीट को 27,756 लोगो ने लाइक किया है। 

 

 

अंतरिम बजट को लेकर 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी 2019 तक कई ट्वीट हुए। कुल 8 लाख ट्वीट हुए। बजट वाले दिन करीब 7000 ट्वीट प्रति घंटे के हिसाब से हुए। 

 

Created On :   7 Feb 2019 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story